New Delhi: सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट रीना एन सिंह के नाम पर लोगों से ठगी करने वाला ठग प्रयागराज से गिरफ्तार।
सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट और देश के कई चर्चित मामलों में अधिवक्ता रीना एन सिंह के नाम पर उत्तर प्रदेश के अयोध्या का तिलक राज सिंह कुछ लोगों के साथ मिलकर इलाहाबाद
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट और देश के कई चर्चित मामलों में अधिवक्ता रीना एन सिंह के नाम पर उत्तर प्रदेश के अयोध्या का तिलक राज सिंह कुछ लोगों के साथ मिलकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय और सुप्रीम कोर्ट में काम कराने के नाम पर लोगों से संपर्क कर रहा था। यह लोग गूगल पर रीना एन सिंह के नाम के साथ अपना फोन नंबर डालकर लोगों से संपर्क करते थे। ज्ञात हो कि रीना एन सिंह का कार्यालय देश के कई राज्यों में है जहां पर उनके अधिकृत अधिवक्ता हैं।
लेकिन प्रयागराज से जुड़े हुए कुछ लोगों के द्वारा यह अवैधानिक कृत्य किया जा रहा था। हरियाणा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए प्रयागराज से आरोपी तिलक राज को गिरफ्तार कर लिया है प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि तिलक राज सिंह नाम का यह शख्स अधिवक्ता रीना एन सिंह को लेकर पूरी तरह फर्जी और भ्रामक जानकारी लोगों को दे रहा था पैसे के लेनदेन को लेकर अभी भी जांच जारी है और कुछ लोगों की गिरफ्तारी की बात भी की जा रही है। रीना एन सिंह देश की जानी-मानी अधिवक्ता है,जो सुप्रीम कोर्ट में एस एसटी आरक्षण को आर्थिक आधार पर करने के लिए और सनातन धर्म की रक्षा हेतु अनेक मुकदमों की पैरवी भी कर रही है। भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी जैसे अनेक मामलों में वह अधिवक्ता है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोक कल्याण के पद पर नामक पुस्तक की लेखिका रीना एन सिंह गोरखनाथ मठ की सामाजिक समरसता और उसके द्वारा राम मंदिर संघर्ष में योगदान समेत नाथ संप्रदाय पर सैकड़ो लेख लिख चुकी हैं।
और दुर्भाग्य का विषय है कि उत्तर प्रदेश में ही उनके नाम पर फर्जीवाड़ा हो रहा है।
एडवोकेट रीना एन सिंह ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा स्वयं को मेरे कार्यालय से सम्बंधित अधिवक्ता दर्शाते हुए मेरे नाम और प्रतिष्ठा का अनुचित लाभ उठाकर आम नागरिकों के साथ छलपूर्वक सम्पर्क किया जा रहा था।उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिस थाना में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई थी। उन्होंने कहा है कि किसी भी प्रकार के विधिक परामर्श, दस्तावेज़ी कार्रवाई अथवा वित्तीय लेन-देन से पूर्व मेरे कार्यालय से अधिकृत पुष्टि अवश्य प्राप्त करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत सूचित करें, रीना एन सिंह के चैम्बर से संबंधित सभी विधिक कार्य केवल अधिकृत अधिवक्ताओं के माध्यम से ही संचालित किए जाते हैं।
What's Your Reaction?











