धराली हादसा: मौत को मात देकर घर लौटा सम्भल का युवक, दो अब भी लापता

जानकारी के अनुसार हादसे के समय युवक अदनान घटना स्थल से करीब दो किलोमीटर दूर था। अचानक हुए हादसे की खबर मिलते ही वह भी सदमे में आ गया। बाद में प

By INA News Desk
Aug 12, 2025 - 23:36
224 Views
धराली हादसा: मौत को मात देकर घर लौटा सम्भल का युवक, दो अब भी लापता
मौत को मात देकर घर लौटा सम्भल का युवक, दो अब भी लापता

Report : उवैस दानिश, सम्भल

उत्तराखंड के धराली में हाल ही में हुए हादसे में सम्भल के तीन युवकों में से एक युवक मौत के मुंह से बचकर सकुशल घर लौट आया, जबकि दो युवक अब भी लापता हैं। तीनों युवक सम्भल जिले के रुकनुद्दीन सराय के रहने वाले हैं और वहां वैल्डिंग का काम करते थे।

जानकारी के अनुसार हादसे के समय युवक अदनान घटना स्थल से करीब दो किलोमीटर दूर था। अचानक हुए हादसे की खबर मिलते ही वह भी सदमे में आ गया। बाद में पता चला कि मलबे में फंसे इस युवक को उत्तराखंड सरकार की रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाल लिया। सुरक्षित घर लौटने पर परिवार और रिश्तेदारों में खुशी की लहर दौड़ गई, वहीं युवक अब भी घटना के सदमे से बाहर नहीं निकल पाया है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक फुरकान, सलमान, अदनान कुछ समय पहले ही धराली में काम करने पहुंचे थे।

हादसे के समय दो अन्य साथी घटना स्थल पर मौजूद थे और मलबे में दब गए। रेस्क्यू अभियान के बावजूद उनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। परिजन लगातार उनके सकुशल मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और उत्तराखंड सरकार की टीम लापता युवकों की तलाश में जुटी हुई है। सम्भल में ग्रामीण और परिजन हादसे की खबर सुनकर बेहद चिंतित हैं और उत्तराखंड से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। सकुशल लौटे युवक ने बताया कि हादसे के मंजर को वह कभी नहीं भूल पाएगा। परिवार वालों ने कहा कि वह बेटे को सही सलामत देख कर राहत महसूस कर रहे हैं, लेकिन उनके दिल में अब भी बाकी दोनों बेटों की सलामती की दुआ है। यह हादसा इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Also Click : Sambhal : सम्भल में कांग्रेस की जमीन तलाशते आरिफ तुर्की, क्या मेहनत रंग लाएगी?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement