Sambhal : सम्भल में कांग्रेस की जमीन तलाशते आरिफ तुर्की, क्या मेहनत रंग लाएगी?
आरिफ तुर्की ने ब्लॉक स्तर से लेकर बूथ स्तर तक की इकाइयों में नई ऊर्जा भरने के लिए विशेष बैठकों का आयोजन किया है। उन्होंने हाल ही में किसानों, व्यापारियों और
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल की सियासत में कांग्रेस ने अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की इन दिनों पार्टी संगठन को मजबूती देने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में जुटे हुए हैं। आरिफ तुर्की पिछले कई महीनों से गांव-गांव, कस्बों और शहर के वार्डों में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। उनका फोकस पुराने कार्यकर्ताओं को फिर से पार्टी से जोड़ने और युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित करने पर है।
आरिफ तुर्की ने ब्लॉक स्तर से लेकर बूथ स्तर तक की इकाइयों में नई ऊर्जा भरने के लिए विशेष बैठकों का आयोजन किया है। उन्होंने हाल ही में किसानों, व्यापारियों और बेरोजगार युवाओं से जुड़ी समस्याओं को उठाते हुए कांग्रेस की नीतियों को सामने रखा। तुर्की का कहना है कि कांग्रेस ही वह पार्टी है जो देश में अमन, भाईचारा और विकास की राजनीति करती है। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि सम्भल में कांग्रेस को लंबे समय से बड़े जनाधार की कमी रही है, लेकिन आरिफ तुर्की की मेहनत से पार्टी की मौजूदगी महसूस होने लगी है।
हालांकि, चुनौती यह है कि यहां सपा और भाजपा जैसी मजबूत पार्टियों का जनाधार पहले से मौजूद है। ऐसे में आरिफ तुर्की को चुनावी मैदान में कांग्रेस के लिए जगह बनाने के लिए और भी मेहनत करनी होगी। अब देखना यह है कि जिलाध्यक्ष की यह लगातार मेहनत और संगठन में जोश भरने की रणनीति, आगामी चुनाव में कांग्रेस के लिए कितनी कारगर साबित होती है। क्या आरिफ तुर्की की जमीनी कोशिशें कांग्रेस को सम्भल में मजबूत बनाएंगी या फिर यह सिर्फ सियासी हलचल तक ही सीमित रह जाएगी यह आने वाला वक्त बताएगा।
Also Click : Lucknow : गोसाईंगंज, काकोरी, सैरपुर व माल में एक साथ 10 अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
What's Your Reaction?











