Hathras News: जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा  मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जिले के विकास कार्यों की मांग। 

जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जिले के विकास कार्यों की मांग की। उन्होंने पूर्वोत्तर...

May 16, 2025 - 20:23
67 Views
Hathras News: जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा  मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जिले के विकास कार्यों की मांग। 
मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जन समस्याओं पर चर्चा करतीं जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय
हाथरस। जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जिले के विकास कार्यों की मांग की। उन्होंने पूर्वोत्तर रेलवे के हाथरस क्षेत्र में मथुरा-कासगंज मार्ग पर कई स्थानों पर रेलवे ओवरब्रिज बनाने की मांग की।
"इनमें इगलास अड्डा, बागला मार्ग, नगला गजुआ और मैण्डू गेट पर यातायात जाम की समस्या के स्थाई समाधान के लिए ओवरब्रिज की मांग की गई। साथ ही जिले में 16 नई सड़कों के निर्माण को लेकर भी पत्र सौंपा गया। "प्रमुख सड़क निर्माण में रूदायल से सुल्तानपुर, गुतहरा मार्ग से चारागाह, सिखरा से नगला पचौरी और चंदपा से दाऊजी कोटा मार्ग शामिल हैं। इनकी लंबाई 1 से 6 किलोमीटर तक है।
Also Read- UP News: प्रदेश के 5 शहरों में स्थापित होंगी नई अत्याधुनिक माइक्रोबायलॉजी लैब।
"सीमा रामवीर उपाध्याय ने सादाबाद के गांव बीजलपुर और लुहेटा कलां में करवन नदी पर पुल निर्माण की मांग की। साथ ही सादाबाद के ग्राम जारऊ में राजकीय इंटर कॉलेज खोलने की मांग की। उन्होंने हाथरस के समग्र विकास के लिए हाथरस-सादाबाद-सासनी विकास प्राधिकरण के गठन की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। विकास के अन्य मुद्दों पर भी उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow