Hardoi: ग्राम सभा सोम स्थित कृषि विभाग ऑफिस में किसान पाठशाला व फार्मर रजिस्ट्री अभियान संपन्न। 

सण्डीला की ग्राम सभा सोम स्थित कृषि विभाग ऑफिस में विभागीय स्तर पर 'किसान पाठशाला (वर्जन 8.0)', 'फार्मर रजिस्ट्री अभियान' और 'सरसों

By INA News Desk
Dec 16, 2025 - 19:42
64 Views
Hardoi: ग्राम सभा सोम स्थित कृषि विभाग ऑफिस में किसान पाठशाला व फार्मर रजिस्ट्री अभियान संपन्न। 
ग्राम सभा सोम स्थित कृषि विभाग ऑफिस में किसान पाठशाला व फार्मर रजिस्ट्री अभियान संपन्न। 
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- मुकेश सिंह

​सण्डीला/हरदोई। सण्डीला की ग्राम सभा सोम स्थित कृषि विभाग ऑफिस में विभागीय स्तर पर 'किसान पाठशाला (वर्जन 8.0)', 'फार्मर रजिस्ट्री अभियान' और 'सरसों क्लस्टर प्रदर्शन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन (भानू) के युवा जिला प्रभारी अमित सिंह अपनी टीम के साथ प्रमुखता से मौजूद रहे।

​गोष्ठी के दौरान किसानों को डिजिटल पहचान हेतु फार्मर रजिस्ट्री कराने और सरसों की उन्नत खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में विभाग ने किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। अधिकारियों ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री होने से किसानों को भविष्य में योजनाओं का लाभ सीधे प्राप्त होगा।

​कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद कुं बीरेंद्र सिंह राजा मल्हेरा, मोहम्मद बाली, अमित सिंह युवा जिला प्रभारी, भारतीय किसान यूनियन भानू  सतीश कुमार पाण्डेय उप कृषि निदेशक, विनीत शुक्ला,उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, रूप कुमार SMS सण्डीला, रविकांत मिश्रा प्रावधिक सहायक ग्रुप-बी, प्रमोद कुमार (एडीओ पीपी), अनुपम पाण्डेय प्रावधिक सहायक ग्रुप-सी, शिवकिशोर (कंप्यूटर ऑपरेटर), महेंद्र सिंह, अलाउद्दीन और इस्लाम सहित क्षेत्र के तमाम किसान मौजूद रहे।

Also Read- Hardoi: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुरीक्षण पर बैठक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement