Deoband: हिंदू आतंकवाद का उदाहरण देना पड़ा भारी, लाइन हाजिर हुए देवबंद इंस्पेक्टर। 

सर्वधर्म के लोगों की बैठक में देवबंद कोतवाली के इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा को हिंदू आतंकवाद का उदाहरण देना भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद

Nov 14, 2025 - 11:05
41 Views
Deoband: हिंदू आतंकवाद का उदाहरण देना पड़ा भारी, लाइन हाजिर हुए देवबंद इंस्पेक्टर। 
हिंदू आतंकवाद का उदाहरण देना पड़ा भारी, लाइन हाजिर हुए देवबंद इंस्पेक्टर। 
  • वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने की कार्रवाई
  • कोतवाल ने कहा-वीडियो में की गई छेड़छाड़, आधी वीडियो की वायरल

देवबंद। सर्वधर्म के लोगों की बैठक में देवबंद कोतवाली के इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा को हिंदू आतंकवाद का उदाहरण देना भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी मनीष तिवारी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। हालांकि कोतवाल का कहना है कि उनकी मंशा किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी, आधी अधूरी वीडियो वायरल की गई है।

दरअसल, दिल्ली में हुए धमाके के बाद तरह तरह की अफवाह फैल रही थीं, इन अफवाहों से माहौल खराब न हो इसके लिए इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा ने कोतवाली में सर्वधर्म के लोगों की बैठक बुलाई थी। इस दौरान उन्होंने आपसी सद्वभाव की बात करते हुए कहा कि आतंकवाद और आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता। उदाहरण दिया कि नक्सली हिंदू धर्म से थे, बहुत से आतंकवादी नेवी में पकड़े गए, बहुत से आतंकवादी आर्मी वाले पकड़े गए बहुत से हिंदू आतंकवादी पंजाब में भी पकडे गए। यह सोच गलत है कि मुसलमान ही आतंकवादी होता है। वो हर धर्म में हो सकते हैं। इस दौरान किसी ने उनकी वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके लेकर बहस शुरु हो गई और हड़कंप मच गया। वीडियो लखनऊ पहुंची गई, जिसके बाद बृहस्पतिवार को एसएसपी मनीष तिवारी ने इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया। हालांकि इसको लेकर इंस्पेक्टर का कहना है कि वीडियो का कुछ अंश वायरल किया गया, जबकि पूरी वीडियो सुनी जाए तो साफ हो जाएगा कि उनकी मंशा किसी धर्म पर सवाल उठाने की नहीं थी।

Also Read- जिस देश ने डॉक्टर बनाया, उसी से गद्दारी: रेड फोर्ट ब्लास्ट में उमर नबी की कहानी, व्हाइट कॉलर टेरर का काला चेहरा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow