Deoband News: सामूहिक दुआ में लोगों ने अल्लाह से मांगी रो-रोकर दुआएं, खानकाह में हुआ तरावीह में कुरआन पाक मुकम्मल

मोहल्ला खानकाह स्थित नजर मंजिल में चल रही तरावीह में मौलाना अब्दुल कादिर ने कुरआन पाक मुकम्मल कराया। इसके उपरांत उन्होंने बयान करते हुए कहा कि कुरआन पाक जैसी दूसरी कोई आ...

By INA News Desk
Mar 16, 2025 - 19:59
101 Views
Deoband News: सामूहिक दुआ में लोगों ने अल्लाह से मांगी रो-रोकर दुआएं, खानकाह में हुआ तरावीह में कुरआन पाक मुकम्मल
Advertisement
Advertisement

By INA News Deoband.

देवबंद: मुकद्दस रमजान माह तरावीह में कुरआन पाक मुकम्मल होने का सिलसिला शुरू हो गया। शनिवार को मोहल्ला खानकाह में तरावीह पूर्ण होने के अवसर पर सामूहिक दुआ का आयोजन हुआ। जिसमें लोगों ने रो-रोकर अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर दुआएं मांगी।मोहल्ला खानकाह स्थित नजर मंजिल में चल रही तरावीह में मौलाना अब्दुल कादिर ने कुरआन पाक मुकम्मल कराया। इसके उपरांत उन्होंने बयान करते हुए कहा कि कुरआन पाक जैसी दूसरी कोई आसमानी किताब न है और न ही कभी होगी।कुरआन में जिस चीज को हजारों साल पहले बता दिया गया वो आज सच साबित होकर पूरी दुनिया के सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म सबको अमन का पैगाम देने का संदेश देता है ओर सही रास्ते पर चलना सिखाता है। इसलिए सभी लोगों को चाहिए कि वह अपने बच्चों को कुरआन की तलाीम जरूर दिलाएं।

अंत में मौलाना अब्दुल कादिर ने आपसी सौहार्द, भाईचारा और मुल्क में अमनो अमान की दुआ कराई। इसमें नजर फाउंडेशन के चेयरमैन नजम उस्मानी, डॉ. फसीह सिद्दीकी, शाहनवाज उस्मानी, कमर उस्मानी, मो. ईसा, कोकब, नबील उस्मानी, साजिद, राजू, मुजम्मिल सिद्दीकी, अब्दुल्ला उस्मानी, डॉ. अनीस, नासिर, दिलशाद उस्मानी, डॉ. जमील आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement