Hardoi News: कूट रचित दस्तावेजों के जरिए मृतक व्यक्ति को मिलने वाली सरकारी मदद गई हड़पी, मां सहित छः लोगों पर मुकदमा दर्ज, ग्राम प्रधान भी गिरफ्तार। 

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत हो गई थी, मृतक की पत्नी को मिलने वाले सरकारी देवी आपदा राहत...

Apr 21, 2025 - 19:10
59 Views
Hardoi News: कूट रचित दस्तावेजों के जरिए मृतक व्यक्ति को मिलने वाली सरकारी मदद गई हड़पी, मां सहित छः लोगों पर मुकदमा दर्ज, ग्राम प्रधान भी गिरफ्तार। 

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

बारामऊ / हरपालपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत हो गई थी, मृतक की पत्नी को मिलने वाले सरकारी दैवीय आपदा राहत कोष की रकम को मृतक के भाई एवं देवर सहित 6 लोगों ने कूट रचित दस्तावेज तैयार कर हड़पने का कार्य किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बारामऊ थानाअरवल निवासी उपेश पुत्र पुतान की मृत्यु 12 जुलाई 2024 को गांव के पास कुंडा नदी में डूब कर मृत्यु हो गई थी। मृतक की पत्नी माधुरी द्वारा जब पति को मिलने वाली सरकारी दैवीय आपदा राहत कोष के लिए आवेदन किया गया। 

तो पता चला की मृतक की मां नन्ही उर्फ पुतन्नी, भाई मुल्ला द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर नायब तहसीलदार अनेक सिंह, राजस्व निरीक्षक राजेश कुमार शुक्ला, लेखपाल विपिन कुमार के सहयोग से चार लाख रुपए हड़प कर लिए गए। मृतक की पत्नी द्वारा घटना के संबंध में उप जिलाधिकारी सवायजपुर संजय कुमार अग्रहरि को बताया गया, जिस पर उप जिलाधिकारी द्वारा नायब तहसीलदार अनेक सिंह, राजस्व निरीक्षक, राजेश कुमार शुक्ला, लेखपाल विपिन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

Also Read- Hardoi News: 'एक राष्ट्र एक चुनाव' राष्ट्रहित में उठाया गया आवश्यक और दूरदर्शी कदम है: नितिन अग्रवाल

बीती 19 अप्रैल को उप जिलाधिकारी सवायजपुर संजय अग्रहरि द्वारा घटना के संबंध में थाना अरवल पर प्रार्थना पत्र के माध्यम से संपूर्ण घटना के बारे में अवगत कराया गया। थानाध्यक्ष अरवल विवेक वर्मा द्वारा उप निरीक्षक श्री प्रकाश को जांच कर कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। उप निरीक्षक श्री प्रकाश द्वारा तहसीलदार अनेक सिंह, राजस्व निरीक्षक राजेश कुमार शुक्ला, लेखपाल विपिन कुमार मृतक उपेश की मां नन्ही उर्फ पुतन्नी, भाई मुल्ला एवं ग्राम प्रधान जगपाल पुत्र भरत सिंह निवासी ग्राम गढ़िया मजरा बारामऊ के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। आज उप निरीक्षक श्री प्रकाश कांस्टेबल अंकुर कुमार एवं कांस्टेबल विवेक कुमार द्वारा ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow