Hardoi : थाना मल्लावां पुलिस ने पानी वाला इंजन चोरी के मामले में अभियुक्त को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया

पुलिस ने जांच के दौरान अभियुक्त धीरज पुत्र गज्जू निवासी मोहल्ला काजीटोला थाना कन्नौज जनपद कन्नौज को चोरी के इंजन और घटना में इस्तेमाल हुई मोटरसाइकिल के

By INA News Desk
Jan 4, 2026 - 23:40
46 Views
Hardoi : थाना मल्लावां पुलिस ने पानी वाला इंजन चोरी के मामले में अभियुक्त को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया
Hardoi : थाना मल्लावां पुलिस ने पानी वाला इंजन चोरी के मामले में अभियुक्त को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया
Advertisement
Advertisement

हरदोई। थाना मल्लावां पुलिस ने एक चोरी के मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता शिवकरन पुत्र छब्बा निवासी ग्राम मरदानगर पुलिस चौकी राघौपुर ने थाने पर रिपोर्ट दी कि अज्ञात चोर ने उनका पानी वाला इंजन चुरा लिया है। इस पर थाना मल्लावां में मुकदमा संख्या 10/26 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज किया गया। जांच के दौरान मामले में धारा 317(2) की भी बढ़ोतरी की गई।

पुलिस ने जांच के दौरान अभियुक्त धीरज पुत्र गज्जू निवासी मोहल्ला काजीटोला थाना कन्नौज जनपद कन्नौज को चोरी के इंजन और घटना में इस्तेमाल हुई मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया। शेष अभियुक्तों की तलाश जारी है और जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी में एक पानी वाला इंजन और एक मोटरसाइकिल शामिल है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप पांडे, हेड कांस्टेबल विजय कुमार, कांस्टेबल आनंद राजपूत और कांस्टेबल अंकुर वर्मा शामिल थे।

Also Click : ट्रंप कर सकते हैं तो मोदी क्यों नहीं? ओवैसी की मांग- 26/11 के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को पाकिस्तान से लाओ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement