Hardoi News: श्री राम मंदिर का निर्माण समस्त हिंदू समाज के समर्पण से हुआ- संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे
श्री राम मंदिर का निर्माण समस्त हिंदू समाज के समर्पण से हुआ। विश्व हिन्दू परिषद प्रत्येक वर्ष प्रभु राम के जन्म को रामोत्सव के रूप में पूरे भारत सहित पूरे विश्व में मनाती है। विश्व हिन्दू परिषद के सात कार्यक्रमों...
By INA News Hardoi.
विश्व हिन्दू परिषद हरदोई द्वारा आयोजित नागरिक प्रबोधन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने अपना उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि समरसता का मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जीवन सार्थक परिपेक्ष्य में पंच परिवर्तन के भी आदर्श हैं, राम मंदिर की पुनर्प्रतिष्ठा संगठित हिन्दू समाज के कारण ही संभव हो पायी।
श्री राम मंदिर का निर्माण समस्त हिंदू समाज के समर्पण से हुआ। विश्व हिन्दू परिषद प्रत्येक वर्ष प्रभु राम के जन्म को रामोत्सव के रूप में पूरे भारत सहित पूरे विश्व में मनाती है। विश्व हिन्दू परिषद के सात कार्यक्रमों में एक है, रामोत्सव कार्यक्रम जो इस वर्ष 30 मार्च से 12 अप्रैल तक गाँव- गाँव में मनाया जायेगा।
मुख्य अतिथि द्वारा सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए कहा गया कि जो दलित समाज किसी कारणवश हमसे दूर हुआ उसे अपना कर समाज में हिंदू एकता स्थापित करना प्रथम लक्ष्य होना चाहिए अपने धर्म को ऊचाइयों तक ले जाना हमारा उद्देश्य है।
विश्व हिंदू परिषद के मूल मंत्र धर्मो रक्षति रक्षित: का मतलब ही अपने धर्म की रक्षा करना है। हमारे हिन्दू भाइयों को धर्मांतरण करके उन्हें ईसाई बनाने का कुत्सित प्रयास बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इसे रोकना एवं हिन्दुओं की घर वापसी पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि हमारे मठ मंदिरों की रक्षा करना हमारा पावन कर्तव्य है। हम समाज में सेवा कार्य करने हिन्दुओं को समृद्ध बनाने का पुनीत कार्य कर सकते हैं। सभी को इस पर सोचने और कार्यान्वित करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी अविनाश गुप्ता ने की। विहिप जिलाध्यक्ष आशीष माहेश्वरी, जिला मंत्री गौरव, कार्याध्यक्ष मोहित, सहमंत्री राहुल, जिला संयोजक ऋषभ अग्निहोत्री, नगर अध्यक्ष सचिन नागेंद्र, राघवेंद्र, पूज्य संत दण्डी स्वामी राघवाश्रम, पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र, प्रान्त संगठन मंत्री विजय व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?











