Hardoi News: मल्लावां में बंजर भूमि विवाद सुलझा, कब्रिस्तान बोर्ड और पिलर हटाए गए

मूर्ति खंडन के आरोपों की जांच में ये पूर्णतः असत्य और निराधार पाए गए। दोनों पक्षों की सहमति से राजस्व विभाग ने पिलर, तार और कब्रिस्तान का बोर्ड हटवाकर भूमि को पूर्व स्थिति में ब..

May 29, 2025 - 00:18
 0  57
Hardoi News: मल्लावां में बंजर भूमि विवाद सुलझा, कब्रिस्तान बोर्ड और पिलर हटाए गए

By INA News Hardoi.

हरदोई जिले के थाना मल्लावां क्षेत्र के ग्राम नेवादा परस में गाटा संख्या 440, जो बंजर भूमि है, के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों के आधार पर पुलिस और राजस्व विभाग ने त्वरित कार्रवाई की। इस मामले में मुस्लिम समुदाय के कुछ व्यक्तियों द्वारा भूमि पर सीमेंट के पिलर, तार और कब्रिस्तान का बोर्ड लगाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जांच में मूर्ति खंडन के आरोप असत्य पाए गए, और विवादित संरचनाओं को हटा दिया गया।

बुधवार को थाना मल्लावां में ग्राम नेवादा परस के गाटा संख्या 440 पर कुछ व्यक्तियों द्वारा सीमेंट के पिलर, तार और कब्रिस्तान का बोर्ड लगाने की शिकायत मिली। स्थानीय पुलिस ने मौके पर जांच की, जहां एक पुराना बरगद का पेड़ और उसके नीचे पुरानी मूर्तियां पाई गईं। यह स्थान वट सावित्री के दिन स्थानीय लोगों द्वारा पूजा-अर्चना के लिए उपयोग किया जाता है।

Also Click: Viral: जीजा से बात करने को मना किया तो पत्नी ने प्राइवेट पार्ट काटा, संभल में घरेलू विवाद ने लिया भयावह रूप

जांच में पता चला कि वर्ष 2015 में तत्कालीन ग्राम प्रधान ने उक्त भूमि को कब्रिस्तान के लिए प्रस्तावित किया था, लेकिन यह प्रस्ताव तत्कालीन उपजिलाधिकारी द्वारा स्वीकृत नहीं हुआ और अभिलेखों में दर्ज नहीं था। राजस्व विभाग की टीम, जिसमें नायब तहसीलदार मल्लावां, राजस्व निरीक्षक और क्षेत्रीय लेखपाल शामिल थे, ने मौके का निरीक्षण किया और दस्तावेजों की जांच के बाद भूमि को बंजर पाया।

मूर्ति खंडन के आरोपों की जांच में ये पूर्णतः असत्य और निराधार पाए गए। दोनों पक्षों की सहमति से राजस्व विभाग ने पिलर, तार और कब्रिस्तान का बोर्ड हटवाकर भूमि को पूर्व स्थिति में बहाल कर दिया। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई से विवाद का शांतिपूर्ण समाधान किया गया। अन्य आवश्यक कानूनी कार्यवाही प्रचलित है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow