हरदोई: सामूहिक विवाह में डांका, महिला का सोने का हार छीनकर चोर रफूचक्कर

सामूहिक विवाह समारोह में शरीक होने आई एक महिला के सोने का हार कोई चोर झपट्टा मारकर ले गया। पीड़ित महिला के मुताबिक, चोरी गए हार की कीमत करीब डेढ़ लाख रु.

By INA News Desk
Dec 14, 2024 - 23:01
228 Views
हरदोई: सामूहिक विवाह में डांका, महिला का सोने का हार छीनकर चोर रफूचक्कर
Advertisement
Advertisement

By INA News Hardoi.

शहर के CSN PG कॉलेज में सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान चोर ने एक महिला के सोने के हार पर हाथ साफ कर दिया। मामला बड़ा हैरतअंगेज है कि 2 राज्यमंत्री, डीएम, कई नेताओं और भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच भी चोर ने ऐसी घटना को अंजाम दे दिया। सामूहिक विवाह समारोह में शरीक होने आई एक महिला के सोने का हार कोई चोर झपट्टा मारकर ले गया। पीड़ित महिला के मुताबिक, चोरी गए हार की कीमत करीब डेढ़ लाख रु. है। हालांकि इस मामले में अभी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। भारी पुलिस बल की निगरानी में आयोजित इस कार्यक्रम में सोने के हार का चोरी हो जाना पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े करता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement