Hardoi : श्री बाल रामलीला नाट्य कला मंदिर चौक, रामलीला स्मारिका का हुआ विमोचन

मेलाध्यक्ष चौधरी उमेश गुप्ता ने कहा कि श्री बाल रामलीला नाट्य कला मंदिर, चौक ने 52 वर्षों की अपनी स्वर्णिम यात्रा पत्रकारों और क्षेत्रवासियों के सहयोग से सफलतापू

By INA News Desk
Sep 15, 2025 - 22:09
50 Views
Hardoi : श्री बाल रामलीला नाट्य कला मंदिर चौक, रामलीला स्मारिका का हुआ विमोचन
श्री बाल रामलीला नाट्य कला मंदिर चौक, रामलीला स्मारिका का हुआ विमोचन
Advertisement
Advertisement

Report : अम्बरीष कुमार सक्सेना

हरदोई : श्री बाल रामलीला नाट्य कला मंदिर, चौक में होने वाली 53वें वर्ष की रामलीला का दिव्य मंचन 18 सितंबर, गुरुवार को शिव बारात की भव्य शोभायात्रा के साथ आरंभ होगा। यह महामहोत्सव 4 अक्टूबर शनिवार को भरत मिलाप के पावन प्रसंग के साथ संपन्न होगा। रामलीला मंचन का विधिवत उद्घाटन 21 सितंबर को पदेन संरक्षक द्वारा किया जाएगा।

रामलीला संरक्षक एडवोकेट अतुल गुप्ता के आवास पर 53वें वर्ष की स्मारिका (किताब) का हर्षोल्लास के साथ विमोचन किया गया। इस पावन कार्य को मेला संरक्षक डॉ० मुरारी लाल गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, एड० अतुल गुप्ता, नलिन गुप्ता (डब्लू), अभय सिंह, मेलाध्यक्ष चौधरी उमेश गुप्ता, महामंत्री वासू वर्मा, उपाध्यक्ष सत्यवीर शुक्ला और मेला निरीक्षक राजीव गुप्ता के कर-कमलों द्वारा संपन्न किया गया।

मेलाध्यक्ष चौधरी उमेश गुप्ता ने कहा कि श्री बाल रामलीला नाट्य कला मंदिर, चौक ने 52 वर्षों की अपनी स्वर्णिम यात्रा पत्रकारों और क्षेत्रवासियों के सहयोग से सफलतापूर्वक पूर्ण की है। उन्होंने इस वर्ष भी सभी से मार्गदर्शन और सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने बताया कि समाज की मांग को देखते हुए, इस वर्ष देव स्वरूप झांकियों के सड़कों पर होने वाले नृत्य और नर्तकियों के नृत्य पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।

मेला संरक्षक अभय वर्मा ने 15 दिवसीय कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 18 सितंबर को शिव बारात शोभायात्रा अपने पूर्व निर्धारित रास्ते से निकलेगी, 21 सितंबर को पदेन संरक्षक के कर कमलों द्वारा भव्य उद्घाटन व श्रवण कुमार लीला का मंचन, 22 सितंबर को पृथ्वी पुकार और नारद मोह, 23 सितंबर को मुनि आगमन और श्रीराम जन्म, 24 सितंबर को ताड़का, मारीच और सुबाहु वध, 25 सितंबर को सीता जन्म, अहिल्या उद्धार व फुलवारी लीला, 26 सितंबर को धनुष यज्ञ और परशुराम-लक्ष्मण संवाद, 27 सितंबर को श्रीराम बारात शोभायात्रा, 28 सितंबर को श्रीराम वनवास, दशरथ मरण और भरत चित्रकूट गमन, 29 सितंबर को सीताहरण, सुग्रीव मित्रता व बाली वध, 30 सितंबर को लंका दहन और विभीषण शरणागत, 01 अक्टूबर को अंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण शक्ति, 02 अक्टूबर को कुंभकरण, मेघनाथ वध और सुलोचना सती, 03 अक्टूबर को अहिरावण और रावण वध का मंचन व पुतला दहन, 04 अक्टूबर को भरत मिलाप शोभायात्रा के साथ समापन होगा। सभी लीलाओं का मंचन शाम 7 बजे से आरंभ होगा। समिति ने महिलाओं के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था की है।

महामंत्री वासू वर्मा ने नगरवासियों से शोभायात्रा के दौरान भगवान के रूप में विराजमान कलाकारों का पुष्प वर्षा कर स्वागत करने की अपील की।
इस अवसर पर मीडिया प्रभारी कमलेश मिश्रा, रामप्रकाश राठौर, देवेन्द्र गुप्ता (गुड्डू), अतुल मिश्रा, राकेश गुप्ता (मंगू), रमेश सैनी, अखिलेश बाथम सहित समिति के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Also Click : Hardoi : हरपालपुर के जीनियस पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी, बच्चों ने आधुनिक तकनीक पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement