Hardoi : अधिवक्ताओं पर हमले के विरोध में ज्ञापन, सुरक्षा की मांग

राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता शिव सेवकगुप्त ने कहा उत्तर प्रदेश से लेकर संपूर्ण भारत में अधिवक्ताओं एवं अधिवक्ताओं के परिजनों पर अपराधित घटनाएं तीव्र

By INA News Desk
Sep 15, 2025 - 22:07
35 Views
Hardoi : अधिवक्ताओं पर हमले के विरोध में ज्ञापन, सुरक्षा की मांग
अधिवक्ताओं पर हमले के विरोध में ज्ञापन, सुरक्षा की मांग
Advertisement
Advertisement

Report : अम्बरीष कुमार सक्सेना

हरदोई : अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता परिषद के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने कलेक्टर परिसर में एकत्रित होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता शिव सेवक गुप्त के नेतृत्व में मोहम्मदी बार एसोसिएशन के अधिवक्ता कुलदीप सिंह पर अराजक तत्वों द्वारा एवं वाराणसी के अधिवक्ता शिवा प्रताप सिंह के ऊपर पुलिसकर्मी द्वारा प्राण घातक हमले के विरोध में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर व्यापक आक्रोश के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रेषित किया गया।ज्ञापन में मांग की गई कि उत्तर प्रदेश में अभिलंब अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करे, पूरे भारत के सभी प्रदेशों में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश सुप्रीम कोर्ट के आदेश 2006 के अंतर्गत पुलिस शिकायत प्राधिकरण की स्थापना सुचारू एवं क्रियान्वित हो तथा मोहम्मदी में अधिवक्ताओं द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एवं लखनऊ में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम उत्तर प्रदेश में लागू करने के लिए अधिवक्ता सत्य प्रकाश दुबे द्वारा चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन धरना का अति शीघ्र निस्तारण हो सहित विभिन्न मांगों को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता शिव सेवकगुप्त ने कहा उत्तर प्रदेश से लेकर संपूर्ण भारत में अधिवक्ताओं एवं अधिवक्ताओं के परिजनों पर अपराधित घटनाएं तीव्रता से बढ़ रही है उत्तर प्रदेश में पुलिस प्रशासन की गुंडई ,मनमानी के चलते अधिवक्ता एवं आम जनता के साथ लगातार क्रूरता, अभद्रता कर फर्जी मुकदमा दर्ज कर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है यहां तक ही नहीं एक मोहम्मदी , वाराणसी की बात नहीं है अभी चंद्र दिन पहले गाजियाबाद के अधिवक्ता विपिन कुमार पर थाने में प्राण घातक हमला एवं लखनऊ के गोमती नगर थाने में एक युवा अधिवक्ता के साथ अभद्रता जग जाहिर है जो कि किसी कीमत पर न्याय हुआ तर्कसंगत नहीं है और राष्ट्र व अधिवक्ता समाज के लिए घातक है राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा उक्त घटना चिंतनीय ही नहीं राष्ट्र के लिए शर्मनाक और विडंबना का विषय है जिसे संयुक्त अधिवक्ता परिषद किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।

इस अवसर पर ज्ञापनदाताओं में प्रमुख रूप से भाग लेने वाले राष्ट्रीय महामंत्री संगठन अधिवक्ता डॉ खूनखून अवस्थी अधिवक्ता शशि भूषण शुक्ला, वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक तिवारी, अधिवक्ता नीरज मिश्रा , युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता लक्ष्मीकांत पांडे, अधिवक्ता नीलू त्रिवेदी युवा प्रदेश सचिव, अधिवक्ता शुभम गुप्ता जिला संगठन मंत्री, अधिवक्ता संजीव मिश्रा, अधिवक्ता देवदत्त भास्कर, अधिवक्ता संदीप सिंह, शैलेंद्र वर्मा, ब्रजकिशोर, राकेश, जवेंद्र सिंह कुशवाहा,अधिवक्ता ऋषि नाथ,मोहित आदि संयुक्त अधिवक्ता परिषद के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने धरना प्रदर्शन में भाग लेकर आक्रोश व्यक्त किया।

Also Click : Hardoi : हरपालपुर के जीनियस पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी, बच्चों ने आधुनिक तकनीक पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement