Hardoi : हरदोई में युवक की ट्रेन हादसे में दर्दनाक मौत, झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम

देवेंद्र सिंह राजपाल सिंह के पुत्र थे। वे गांव में ही रहते थे और नशे की लत के कारण घर में अक्सर झगड़े होते रहते थे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि मृतक को नशा करने की आद

Oct 2, 2025 - 22:49
 0  52
Hardoi : हरदोई में युवक की ट्रेन हादसे में दर्दनाक मौत, झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम
हरदोई में युवक की ट्रेन हादसे में दर्दनाक मौत, झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम

हरदोई जिले के विकासखंड टोडरपुर के ग्राम सिकंदरपुर बाजार में रहने वाले 30 वर्षीय देवेंद्र सिंह की बेहटा गोकुल रेलवे स्टेशन पर बने ओवरब्रिज पर ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। परिवार वालों के अनुसार यह हादसा बीती रात को ही हो चुका था, लेकिन रेलवे कर्मियों को तत्काल पता नहीं चला। सुबह जब जांच की गई तो लाश मिली और पहचान सिकंदरपुर बाजार के निवासी के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और परिजन रोते-बिलखते दिखे।

देवेंद्र सिंह राजपाल सिंह के पुत्र थे। वे गांव में ही रहते थे और नशे की लत के कारण घर में अक्सर झगड़े होते रहते थे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि मृतक को नशा करने की आदत पड़ गई थी, जिसकी वजह से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। बीते दिन भी वह नशे के असर में घर पर विवाद कर बैठा। गुस्से में वह घर से बाहर निकल गया और किसी को बताया बिना चला गया। परिजनों को शुरुआत में लगा कि वह कहीं घूमने चला गया होगा, लेकिन रात भर न लौटने पर चिंता बढ़ गई। सुबह जब खबर आई तो पूरा परिवार सदमे में आ गया।

परिजनों ने बताया कि देवेंद्र को नशे की लत गांव के ही एक व्यक्ति ने लगाई थी। उसी व्यक्ति ने मृतक के जेब से पैसे और मोबाइल फोन भी चुरा लिया था। इस घटना से देवेंद्र बेहद परेशान हो गया और घर पर इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। परिवार का कहना है कि इसी मानसिक दबाव के कारण वह घर से भागा और बेहटा गोकुल स्टेशन के ओवरब्रिज पर पहुंच गया। वहां ट्रेन के गुजरने के दौरान हादसा हो गया।

Also Click : Hardoi : हरदोई में अग्रवाल धर्मशाला में भव्य डांडिया नाइट महोत्सव का आयोजन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow