Lucknow : उत्तर प्रदेश में जनवरी में मुख्य कर-करेत्तर राजस्व में 1089 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी
वित्त मंत्री ने विभिन्न मदों की जानकारी दी। जीएसटी से जनवरी 2026 में 7161.95 करोड़ रुपये मिले जबकि पिछले साल जनवरी में 7167.29 करोड़ रुपये थे। वैट से 2816.47 करोड़ रुपये प्राप्त हुए जबकि
लखनऊ : वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के जनवरी महीने में मुख्य कर और करेत्तर मदों से कुल 18515.52 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। पिछले साल जनवरी 2024-25 में यह राशि 17425.94 करोड़ रुपये थी। इस तरह इस साल जनवरी में 1089.58 करोड़ रुपये अधिक राजस्व प्राप्त हुआ। कर राजस्व वाली मदों से वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनवरी तक कुल 178556.43 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई है। यह अवधि के निर्धारित लक्ष्य का 74.1 प्रतिशत है।
वित्त मंत्री ने विभिन्न मदों की जानकारी दी। जीएसटी से जनवरी 2026 में 7161.95 करोड़ रुपये मिले जबकि पिछले साल जनवरी में 7167.29 करोड़ रुपये थे। वैट से 2816.47 करोड़ रुपये प्राप्त हुए जबकि पिछले साल 2797.32 करोड़ रुपये थे। आबकारी से 4122.19 करोड़ रुपये मिले जबकि पिछले साल 3356.26 करोड़ रुपये थे। स्टांप और रजिस्ट्रेशन से 2748.74 करोड़ रुपये प्राप्त हुए जबकि पिछले साल 2511.11 करोड़ रुपये थे। परिवहन से 1219.38 करोड़ रुपये मिले जबकि पिछले साल 1110.83 करोड़ रुपये थे। भू-तत्व और खनिकर्म से 446.79 करोड़ रुपये प्राप्त हुए जबकि पिछले साल 483.13 करोड़ रुपये थे।
जनवरी तक राज्य कर मदों में लक्ष्य 145427.47 करोड़ रुपये के मुकाबले 94039.39 करोड़ रुपये प्राप्त हुए जो 64.7 प्रतिशत है। आबकारी में लक्ष्य 48900 करोड़ रुपये के मुकाबले 43949.17 करोड़ रुपये मिले जो 89.9 प्रतिशत है। स्टांप और निबंधन में लक्ष्य 31725 करोड़ रुपये के मुकाबले 27137.81 करोड़ रुपये प्राप्त हुए जो 85.5 प्रतिशत है। परिवहन में लक्ष्य 11428.20 करोड़ रुपये के मुकाबले 10063.39 करोड़ रुपये मिले जो 88.1 प्रतिशत है।
Also Click : Hardoi : निदेशालय की रिपोर्ट पर प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह निलंबित
What's Your Reaction?











