Himachal News: शिमला में नाबालिक रेप पीड़िता ने बच्चे को दिया जन्म, इलाज के दौरान मौत। 

हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक नाबालिक के साथ रेप हुआ और उसके बाद उसने एक नवजात शिशु को जन्म दिया फिर उसकी मौत हो गई। इस मामले में परिवार....

By INA News Desk
Jan 9, 2025 - 13:22
62 Views
Himachal News: शिमला में नाबालिक रेप पीड़िता ने बच्चे को दिया जन्म, इलाज के दौरान मौत। 
Advertisement
Advertisement

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

शिमला में एक नाबालिक रेप पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म देते हुए दुनिया को अलविदा कह दिया। नाबालिक की मौत से परिवार के लोग काफी सदमे में है तो वहीं नवजात शिशु की हालत गंभीर बताई जा रही।

  • 7 महीने की गर्भवती थी नाबालिक

हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक नाबालिक के साथ रेप हुआ और उसके बाद उसने एक नवजात शिशु को जन्म दिया फिर उसकी मौत हो गई। इस मामले में परिवार के लोगों की तरफ से जानकारी दी गई और बताया गया कि हम लोगों को किसी भी तरीके की जानकारी नहीं थी कि मेरी बेटी 7 महीने की गर्भवती है। मेरी बेटी के पेट में दर्द हुआ और उसे जब अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां पर उसका अल्ट्रासाउंड कराया गया तो पता चला कि वह 7 महीने की गर्भवती है और उसके पेट में पल रहे बच्चे की डिलीवरी होनी है। जिसके बाद नाबालिक ने एक बच्चे को जन्म दिया और उसके बाद दुनिया को अलविदा कह दिया।

Also Read- Crime News: महिला के शख्स ने रेलवे स्टेशन पर काटे बाल, तो पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार।

  • नाबालिक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

नाबालिक ने मरते दम तक आरोपी के बारे में ये ये नहीं बताया कि इस जगन्य घटना को किसने अंजाम दिया था। परिवार के लोगों ने थाने में एक प्रार्थना पत्र देते हुए पूरी घटना के बारे में जानकारी दी और बताया कि उसकी बेटी के साथ रेप हुआ था और उसने एक बच्ची को जन्म दिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही नाबालिक के पिता के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले को पास्को एक्ट के तहत दर्ज कर लिया और यह पता लगाने की कोशिश में जुट गई है कि आखिरकार नाबालिक के साथ इस घटना को किसने अंजाम दिया था। पुलिस का कहना है की नाबालिक ने मरते दम तक आरोपी के बारे में परिवार के लोगों को कोई भी जानकारी नहीं दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement