Ghazipur News: नौसेना अधिकारी की पिटाई, आहत होकर बोला- क्या यही हमारा इनाम है..

गाजीपुर के दिलदारनगर के रहने वाले और कारगिल युद्ध के मेडलों से सम्मानित पूर्व नौसेना अधिकारी सीताराम गुप्ता ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह....

By INA News Desk
Nov 29, 2024 - 12:25
161 Views
Ghazipur News: नौसेना अधिकारी की पिटाई, आहत होकर बोला- क्या यही हमारा इनाम है..
Advertisement
Advertisement

By INA News Ghazipur.
गाजीपुर के दिलदारनगर के रहने वाले और कारगिल युद्ध के मेडलों से सम्मानित पूर्व नौसेना अधिकारी सीताराम गुप्ता ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह समाजसेवा से जुड़े हुए हैं। बीते चुनाव में नगर पंचायत दिलदारनगर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रह चुके हैं। साथ ही नगर पंचायत क्षेत्र में हुए कार्यों में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार आवाज उठाते रहे हैं। सीताराम का आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर नगर पंचायत अध्यक्ष और उनके समर्थकों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई थी। 25 नवंबर को उनपर जानलेवा हमला भी करवाया गया था। प्रार्थना पत्र में पूर्व नौसेना अधिकारी ने बताया कि हमले में उन्हें गंभीर चोटें लगी।

मामले में दिलदारनगर थाने में एफआईआर भी दर्ज की गई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना देते हुए सुरक्षा प्रदान किए जाने और एफआईआर में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष का नाम शामिल करने तथा आरोपी पर धारा 109 लगाने की मांग की है। भूतपूर्व सैनिक कल्याण एवं विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यदि पीड़ित को न्याय नहीं मिलता है तो, पूरे प्रदेश में हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। पुलिस अधीक्षक से मिलने के लिए पूर्व सैनिकों की एक पूरी टीम आई हुई थी।

Also Read- Sambhal News: जुमे की नमाज, संगीनों के साये में रहेगा पूरा इलाका, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर, 70 मजिस्ट्रेट तैनात।

सभी भूतपूर्व सैनिक अपनी टोपी के साथ ही ड्यूटी के दौरान मिलने वाले मेडल को भी अपने सीने पर सजाए हुए पहुंचे थे और सभी ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के दौरान सैनिक ने SP से बोला- क्या यही हमारा इनाम है? गाजीपुर जिले में कारगिल और श्रीलंका युद्ध में अपनी जान की बाजी लगाने वाला पूर्व सैनिक ने पुलिस अधीक्षक से अपनी जान और माल की सुरक्षा के लिए गुहार लगाई।

इस संबंध में पूर्व सैनिक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एक प्रार्थना पत्र भी सौंपा है। सैनिक के साथ कुछ दिनों पहले एक व्यक्ति ने मारपीट की थी। इसी बात से परेशान होकर उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement