Prayagraj : प्रयागराज में 6 से टेबल टेनिस प्रतियोगिता, मेयोहाल मैदान में 7 राज्यों के उतरेंगे खिलाड़ी

प्रतियोगिता के दौरान सिंगल्स और डबल्स दोनों श्रेणियां के मुकाबले खेले जाएंगे, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा अवसर मिलेगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष व

By INA News Desk
Jan 3, 2026 - 00:14
40 Views
Prayagraj : प्रयागराज में 6 से टेबल टेनिस प्रतियोगिता, मेयोहाल मैदान में 7 राज्यों के उतरेंगे खिलाड़ी
Prayagraj : प्रयागराज में 6 से टेबल टेनिस प्रतियोगिता, मेयोहाल मैदान में 7 राज्यों के उतरेंगे खिलाड़ी

प्रयागराज। टेबल टेनिस प्रतियोगिता का मुकाबला करने के लिए प्रयागराज के अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मेयोहाल में सात प्रदेशों की टीमें आ रही हैं। यहां 6 जनवरी से 8 जनवरी तक तीन दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। कार्यालय महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा किए जा रहे इस आयोजन को भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग की उत्तर क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता नाम दिया गया है। प्रतियोगिता में महालेखाकार कार्यालय दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू - कश्मीर, और उत्तर प्रदेश की टीमें शामिल होंगी। इस आयोजन में लगभग 100 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे, जिनमे महिला और पुरुष दोनों वर्गों के खिलाड़ी रहेंगे।

प्रतियोगिता के दौरान सिंगल्स और डबल्स दोनों श्रेणियां के मुकाबले खेले जाएंगे, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा अवसर मिलेगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ उप महालेखाकार (प्रशासन) शैलेश कुमार अग्रवाल होंगे, जबकि वरिष्ठ लेखाधिकारी (कल्याण) लोकेश नाथ त्रिपाठी इस प्रतियोगिता में कन्वेनर की भूमिका निभायेंगे। आयोजन समिति ने बताया कि टेबल टेनिस खेल प्रतियोगिता की सारी तैयारियां कर ली गई हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन 6 जनवरी को सुबह 10 बजे अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स मेयोहाल के टेबल टेनिस हॉल में किया जाएगा।

Also Click : Lucknow : राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर होगा उत्तर प्रदेश दिवस 2026 का मुख्य आयोजन, CM योगी ने बैठक कर दिए निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement