Sambhal : सम्भल में आयकर व ईडी की बड़ी कार्रवाई, इंडिया फ्रोजन फूड्स के साथ छह जगह छापेमारी

टैक्स चोरी और आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े मामलों में यह छापेमारी की गई है। फैक्ट्री परिसर में पीएसी बल तैनात किया गया है और सुरक्षा कारणों से फैक्ट्री के बाउंसरों को बा

By INA News Desk
Oct 13, 2025 - 21:44
57 Views
Sambhal : सम्भल में आयकर व ईडी की बड़ी कार्रवाई, इंडिया फ्रोजन फूड्स के साथ छह जगह छापेमारी
Sambhal : सम्भल में आयकर व ईडी की बड़ी कार्रवाई, इंडिया फ्रोजन फूड्स के साथ छह जगह छापेमारी

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सुबह करीब साढ़े छह बजे से आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की संयुक्त टीमों ने जिले में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीमों ने इंडिया फ्रोजन फूड्स कंपनी और उससे जुड़े ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, कार्रवाई छह स्थानों पर एक साथ की गई। इनमें ग्राम चिमियावली थाना क्षेत्र सम्भल स्थित इंडिया फ्रोजन फूड्स फैक्ट्री, इसके मालिक हाजी इमरान कुरैशी पुत्र हाजी इकराम का निवास मोहल्ला भूड़ा, कस्बा सराय तरीन थाना क्षेत्र हयातनगर, कर्मचारी हाजी अकील (मोहल्ला नाला सम्भल), हाजी उस्मान (मोहल्ला चौधरी सराय सम्भल), अकाउंटेंट गुफरान पुत्र अरकान (मोहल्ला चमन सराय रायसत्ती) तथा कर्मचारी मोहम्मद एहतेशाम (मोहल्ला पंजू सराय रायसत्ती) के आवास शामिल हैं। सभी स्थानों पर दस्तावेजों की जांच और पूछताछ की जा रही है।सूत्रों के मुताबिक, टैक्स चोरी और आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े मामलों में यह छापेमारी की गई है। फैक्ट्री परिसर में पीएसी बल तैनात किया गया है और सुरक्षा कारणों से फैक्ट्री के बाउंसरों को बाहर निकाल दिया गया है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी है, हालांकि फैक्ट्री के कर्मचारियों ने पुष्टि की कि अंदर अधिकारी तलाशी और दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।फैक्ट्री और मालिक के आवास दोनों स्थानों पर जांच जारी है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें फैक्ट्री मालिक हाजी इमरान के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस कार्रवाई के चलते फैक्ट्री परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है, जहां आम दिनों में चहल-पहल रहती थी। मौके पर मौजूद बाउंसर जीशान, सुरक्षाकर्मी विनोद कुमार और फैक्ट्री के अन्य कर्मचारियों ने बताया कि सुबह अचानक अधिकारियों की कई गाड़ियाँ फैक्ट्री में पहुँचीं और सभी को बाहर निकालकर भीतर जांच शुरू कर दी गई।फिलहाल सभी ठिकानों पर आयकर और ईडी की टीमें कागजात खंगालने में जुटी हैं, जबकि स्थानीय पुलिस व पीएसी सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है। यह कार्रवाई सम्भल जिले में हाल के दिनों की सबसे बड़ी टैक्स इन्वेस्टिगेशन मानी जा रही है, जिसने पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना दिया है।

Also Click : Hardoi : हरदोई में एसपी अशोक कुमार मीणा ने थाना अतरौली और बेनीगंज का अचानक निरीक्षण किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement