Sambhal : उदयपुर फाइल्स के निर्माता का सम्भल पर फिल्म बनाने का ऐलान, सम्भल में कल्कि धाम निर्माण और भविष्य को लेकर गूंजे स्वर

कार्यक्रम में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सम्भल के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सम्भल सदियों से अन्याय और अत्याचार का शिकार रहा है। उन्होंने

By INA News Desk
Sep 21, 2025 - 21:41
128 Views
Sambhal : उदयपुर फाइल्स के निर्माता का सम्भल पर फिल्म बनाने का ऐलान, सम्भल में कल्कि धाम निर्माण और भविष्य को लेकर गूंजे स्वर
उदयपुर फाइल्स के निर्माता का सम्भल पर फिल्म बनाने का ऐलान, सम्भल में कल्कि धाम निर्माण और भविष्य को लेकर गूंजे स्वर

आचार्य प्रमोद कृष्णम और फिल्म निर्माता अमित जानी ने जताई चिंता

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल के शहजादी सराय स्थित छेमनाथ मंदिर में रविवार को कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम और फिल्म उदयपुर फाइल्स के निर्माता अमित जानी ने दर्शन-पूजन के बाद "सम्भल के भविष्य पर चिंतन" विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद (VHP) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सम्भल के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सम्भल सदियों से अन्याय और अत्याचार का शिकार रहा है। उन्होंने कहा कि सम्भल पौराणिक स्थान है, यह वही धरती है जहां भविष्य में भगवान कल्कि का अवतार होगा। 1526 में मुगलिया सल्तनत के कट्टर बादशाहों ने सम्भल पर हमला किया, इसे लूटा, तोड़ा और बर्बाद किया। यहां सबसे अधिक तलवार के बल पर धर्मांतरण हुआ। आजादी के बाद पूरा देश स्वतंत्र हुआ, मगर सम्भल आजाद नहीं हो पाया।उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिला प्रशासन की देखरेख में सम्भल के लोगों को सशक्त करने का प्रयास हो रहा है। सम्भल फाइल बनाने की जरूरत नहीं है, यह पहले से ही बनी हुई है, बस इसे खोलने की आवश्यकता है।

  • अमित जानी ने जताई डेमोग्राफी बदलाव पर चिंता

फिल्म उदयपुर फाइल्स के निर्माता अमित जानी ने सम्भल की जनसंख्या संरचना में हो रहे बदलाव को लेकर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा कल्कि धाम की नींव रखने के बाद से मेरा सम्भल आना-जाना लगा रहता है। यहां आकर यह देखकर दुख हुआ कि सम्भल की डेमोग्राफी पूरी तरह बदल गई है। अब यहां मात्र 15% हिंदू ही बचे हैं। सवाल यह है कि सम्भल तीर्थ की रक्षा कौन करेगा?

उन्होंने राम मंदिर का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह अयोध्या, काशी और वैष्णो देवी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है, उसी तरह सम्भल की भी सुरक्षा की जानी चाहिए। यह भगवान की जन्मभूमि है, लेकिन यहां जिन कारणों से डेमोग्राफी बदली है, उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता। जिस तरह कश्मीर से लोग पलायन कर गए थे, वैसा ही सम्भल के साथ हो सकता है।

  • सम्भल पर फिल्म बनाने का ऐलान

अमित जानी ने बताया कि उदयपुर फाइल्स के बाद उनकी अगली फिल्म सम्भल पर आधारित होगी। हम सम्भल पर फिल्म बनाना चाहते हैं क्योंकि यह स्थान बहुत ही पवित्र और ऐतिहासिक महत्व का है। लेकिन यहां जिस तरह विकास कार्य नहीं हो पाए, वह चिंता का विषय है। यह वह स्थान है जहां भगवान कल्कि का अवतार होगा, मगर विदेशी अतिक्रमणकारियों ने यहां तोड़फोड़ की।अमित जानी, उदयपुर फाइल्स निर्माता

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यहां उचित विकास नहीं हुआ और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए, तो देश विरोधी तत्वों द्वारा अशांति फैलाने की कोशिशें तेज हो सकती हैं।

इस कार्यक्रम के माध्यम से सम्भल के धार्मिक महत्व, बदलते सामाजिक परिदृश्य और कल्कि धाम के भविष्य को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आईं। उपस्थित लोगों ने कल्कि धाम के विकास और सम्भल की सुरक्षा को लेकर प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की।

Also Click : दिल्ली की लव कुश रामलीला में पूनम पांडे को मंदोदरी का रोल, साधु-संतों, भाजपा और विश्व हिंदू परिषद का विरोध, आयोजकों ने फैसला जस का तस रखा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow