संभल बवाल: हिंसा में हुई मौतों की न्यायिक जांच होगी, बर्बाद हुई संपत्ति की वसूली उपद्रवियों से की जाएगी
रविवार की देर रात को ही डिप्टी कलक्टर मुख्यालय दीपक कुमार चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। घटना कैसे हुई, क्या-क्या नुकसान हुआ और मौत किन कारणों से हुई है। इन जैसे सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जांच होनी है। प्रशासन के रिकॉर्ड में चार लोगों की मौत दर्ज ...
By INA News Sambhal.
संभल हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने जो सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। उसकी वसूली भी इन्हीं उपद्रवियों से की जाएगी। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि उपद्रव के दौरान जो नुकसान हुआ है, उसका आकलन कराया जा रहा है। इसके बाद जो भी धनराशि आकलन रिपोर्ट के आधार पर तय होगी उसकी वसूली की जाएगी। संभल में बवाल के दौरान हुई मौतों की न्यायिक जांच होगी।
रविवार की देर रात को ही डिप्टी कलक्टर मुख्यालय दीपक कुमार चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। घटना कैसे हुई, क्या-क्या नुकसान हुआ और मौत किन कारणों से हुई है। इन जैसे सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जांच होनी है। प्रशासन के रिकॉर्ड में चार लोगों की मौत दर्ज है लेकिन पांच लोगों की जान गई है। जिन लोगों को पाबंद किया गया था। उनसे भी वसूली की जाएगी। 42 लोगों को नोटिस तामील कराए गए थे।
इनमें जिनकी भी भूमिका बलवे में रही है। उन सभी से वसूली होनी है। प्रशासन अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ा रहा है। जामा मस्जिद में हुए विवाद और हिंसा के मामले में मस्जिद प्रबंधन ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है। मस्जिद प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जफर अली ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीएम वंदना मिश्रा और सीओ अनुज कुमार पर गंभीर आरोप लगाए।
मौतों की न्यायिक जांच की जिम्मेदारी डिप्टी कलक्टर मुख्यालय दीपक कुमार चौधरी को..
What's Your Reaction?
प्रशासन के रिकॉर्ड में चार लोगों की मौत दर्ज है लेकिन पांच लोगों की जान गई है। प्रशासन उन्हीं मौत को अपने रिकॉर्ड में शामिल किए हुए है जिन लोगों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। हयातनगर निवासी रोमान के परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया है। डीएम ने बताया कि न्यायिक जांच में बवाल की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी।