Sambhal : नशे की लत में चोरी करने वाला गिरफ्तार, शराब ठेके सहित दो चोरियों का खुलासा

पहली चोरी की घटना सरायसिकंदर गांव में हुई, जहां एक घर से 10,000 रुपये नकद चुराए गए थे। दूसरी घटना एक दिन पहले गांव भुलावई में हुई, जहां एक शराब ठेके से

By INA News Desk
Sep 16, 2025 - 08:57
52 Views
Sambhal : नशे की लत में चोरी करने वाला गिरफ्तार, शराब ठेके सहित दो चोरियों का खुलासा
नशे की लत में चोरी करने वाला गिरफ्तार, शराब ठेके सहित दो चोरियों का खुलासा
Advertisement
Advertisement

संभल के बनियाठेर थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई दो चोरियों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक नशे की लत से ग्रस्त व्यक्ति नसीम को गिरफ्तार किया है, जो गांव जनैटा का निवासी है। उसके कब्जे से चुराए गए 2600 रुपये, तीन पेटी शराब, पॉस मशीन और बैटरी-इन्वर्टर बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, नसीम कोई काम-धंधा नहीं करता और नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करता है।

पहली चोरी की घटना सरायसिकंदर गांव में हुई, जहां एक घर से 10,000 रुपये नकद चुराए गए थे। दूसरी घटना एक दिन पहले गांव भुलावई में हुई, जहां एक शराब ठेके से 26 पेटी शराब, पॉस मशीन और बैटरी-इन्वर्टर चोरी हुआ था। बनियाठेर थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने नसीम को गिरफ्तार कर इन चोरियों का खुलासा किया। इस सफलता के लिए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को 10,000 रुपये का इनाम दिया है।

Also Click : Lucknow : सपा शासनकाल भ्रष्टाचार और माफियागिरी का प्रतीक - स्वतंत्र देव सिंह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement