Sitapur : 7 लाख रूपये से सिर्फ 20 मीटर रास्ते में इटरलांकिग लेकिन फाइल में सब Okay, प्रधान- पंचायत सचिव पर पैसे डकारने का आरोप

गुरु बक्स पुर मजरे में दिनेश के मकान से मुख्य खड़ंजा तक इंटरलॉकिंग कार्य के लिए कागजों पर 7 लाख रुपए से अधिक की राशि निकाली गई। लेकिन वास्तव में केवल ल

Jan 6, 2026 - 21:27
24 Views
Sitapur : 7 लाख रूपये से सिर्फ 20 मीटर रास्ते में इटरलांकिग लेकिन फाइल में सब Okay, प्रधान- पंचायत सचिव पर पैसे डकारने का आरोप
Sitapur : 7 लाख रूपये से सिर्फ 20 मीटर रास्ते में इटरलांकिग लेकिन फाइल में सब Okay, प्रधान- पंचायत सचिव पर पैसे डकारने का आरोप

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर जिले के सिधौली विकास खंड की ग्राम पंचायत हुसैनगंज में इंटरलॉकिंग कार्य के नाम पर बड़े पैमाने पर अनियमितता का आरोप लगा है। ग्रामीणों के अनुसार प्रधान दयाशंकर पाल और पंचायत सचिव ने सरकारी धन का गबन किया। गुरु बक्स पुर मजरे में दिनेश के मकान से मुख्य खड़ंजा तक इंटरलॉकिंग कार्य के लिए कागजों पर 7 लाख रुपए से अधिक की राशि निकाली गई। लेकिन वास्तव में केवल लगभग 20 मीटर हिस्से में ही इंटरलॉकिंग लगी है। बाकी खड़ंजा आज भी वैसा का वैसा है।

भुगतान के विवरण में 2 अगस्त 2025 को 5 लाख 33 हजार 525 रुपए न्यू बाला जी कंट्रेक्टर एवं सप्लायर, 84 हजार 945 रुपए प्रखर बिक्र फील्ड ईट भट्ठा, 81 हजार 636 रुपए मजदूरी और 9 हजार 768 रुपए इंजीनियर अंकुर वर्मा के नाम पर दिए गए। ग्रामीणों का कहना है कि कार्य धरातल पर नहीं हुआ लेकिन कागजों पर प्रगति दिखाकर धनराशि का बंदरबांट किया गया। योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के बावजूद सिधौली ब्लॉक में ऐसे मामले बढ़ रहे हैं। खंड विकास अधिकारी की निष्क्रियता से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। यह मामला उत्तर प्रदेश में मनरेगा और पंचायती राज योजनाओं के तहत विकास कार्यों में हो रहे अन्य घोटालों जैसा है, जहां कागजों पर काम दिखाकर पैसा निकाला जाता है लेकिन जमीन पर कुछ नहीं होता। जांच की मांग की जा रही है ताकि दोषियों पर कार्रवाई हो।

Also Click : Balrampur : पीएचसी सराय खास पर सीएमओ का औचक निरीक्षण, डॉक्टर समेत 5 कर्मचारी अनुपस्थित, वेतन रोकने का आदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow