Sitapur : गौ आश्रय स्थल में अधिक पानी भर जाने से हुई कई गौवंशो की मृत्यु
ग्रामीण बताते है कि यहां पर ग्राम प्रधान इबरार अहमद की पत्नी है। वह इस गौ आश्रय स्थल को लेकर कतई संजीदा नही है। जिससे उन्होने इसका निर्माण ताला
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो Sitapur
मिश्रित- सीतापुर : विकासखंड मिश्रित की ग्राम पंचायत कोहरावां के मजरा लक्ष्मीपुर में स्थित गौ आश्रय स्थल में लगभग चार फिट पानी नहर की पटरी फट जाने के कारण भर गया है। जिससे लगभग पच्चीस गौवंशो की पानी में डूब कर मृत्यु हो गई है। आपको बता दें कि यह गौ आश्रय स्थल ग्राम लक्ष्मीपुर के निकट सड़क के किनारे काफी खाली स्थल में बना हुआ है। जिससे थोड़ी सी बरसात होने के कारण इस गौ आश्रय स्थल में काफी जल भराव हो जाता है। आज पानी भर जाने के कारण इस गौ आश्रय स्थल में करीब लग भग छोटे व बीमार गोवंशो की 3 फिट पानी में डूब कर 25 गौवंशो की मृत्यु हो गई है। यह गौशाला गौ आश्रय स्थल पूरी तरह से तालाब के रूप में तब्दील है। ग्रामीण बताते है कि यहां पर ग्राम प्रधान इबरार अहमद की पत्नी है।
वह इस गौ आश्रय स्थल को लेकर कतई संजीदा नही है। जिससे उन्होने इसका निर्माण तालाब में करा दिया। विश्व हिंदू परिषद के बजरंगी विमल मिश्रा, लव कुश शुक्ला मोनू मिश्रा व शेर सेना के प्रमुख विकास हिंदू मौके पर पहुंचे। खंडविकास अधिकारी सुनील कुमार कौशल भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जो जीवित गौवंश थे, उनको बीकासुर ग्रंट व बरमी में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है। वर्तमान समय इस गौ आश्रय स्थल में लगभग तीन से चार फिट गहरा पानी आज भी भरा हुआ है।
अगर ग्रामीणों की माने तो यहां पर ग्राम पंचायत कोहरावा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अबरार अहमद चारा पानी नही दे रहे है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार कौशल ने बताया कि जानकारी मिली है। आवश्यकता से अधिक गौ आश्रय स्थल में पानी भर जाने के कारण गौवंशो की मृत्यु हो गई है। शेष बचे गौवंशो को स्थानांतरित कराया जा रहा है।
इस गौ आश्रय स्थल में लग भग 147 गौवंश संरक्षित हैं। जिसमें से कई गौवंशो की पानी में डूबने के कारण मृत्यु हो गई है। इस संबंध में एसडीएम मिश्रित ने बताया कि गौ आश्रय स्थल की सम्पूर्ण जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारी व संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी की हैं। इस संबंध में हिंदू संगठनों का कहना है कि वह प्रधान प्रतिनिधि इबरार अहमद व खंड विकास अधिकारी एवं संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जाए। अगर कार्यवाही नहीं की गई तो हिंदू शेर सेना व बजरंग दल एवं हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ता इस मांमले को लेकर धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर हो सकते है।
Also Click : Sitapur : पुलिस पर दारू पीकर बंधक बनाकर पीटने का आरोप, पीड़ित ने वीडियो जारी कर बयां की आपबीती
What's Your Reaction?











