बिजनौर न्यूज़: कर्ज में डूबे युवक ने मौसेरे भाई शशांक को किडनैप कर मांगी थी फिरौती, शशांक को सकुशल बरामद कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार.

By INA News Desk
Jul 20, 2024 - 14:18
189 Views
बिजनौर न्यूज़: कर्ज में डूबे युवक ने मौसेरे भाई शशांक को किडनैप कर मांगी थी फिरौती, शशांक को सकुशल बरामद कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

कर्ज में डूबे युवक ने मौसेरे भाई शशांक को किडनैप कर मांगी थी फिरौती, पुलिस ने अपहृत शशांक को सकुशल बरामद कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार, शेष फरार। 

मामला बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नीमला का है। जहां शुक्रवार को आशुतोष चौहान के 11 वर्षीय पुत्र शशांक को स्कूल से आते वक्त गांव के मुख्य मार्ग से अज्ञात बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। घटना के बाद एसपी अभिषेक झा ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और तीन टीम घटित कर अपहृत शशांक का पता लगाने का प्रयास किया।

इसे भी पढ़ें:- भदोही न्यूज़: लिच्छवी एक्सप्रेस ने टकराया ट्रैक्टर, रेल हादसे में चालक की मौत।

पुलिस ने उस समय आरोपी अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर लिया जब वह शशांक का अपहरण कर गाजियाबाद ले जा रहा था‌‌। इस घटना में दो अभियुक्त अभी फरार बताए जाते हैं और पूरा मामला जमीन से जुड़ा है। पुलिस शेष आरोपितों की धरपकड़ हेतु प्रयास कर रही है।



What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement