कानपुर न्यूज़: सपा मुखिया के खिलाफ अपशब्द कहे जाने पर सपाईयों में रोष, कानपुर पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय पहुंचकर बीजेपी नेता के खिलाफ ज्ञापन सौंपा।

By INA News Desk
Jun 26, 2024 - 14:16
113 Views
कानपुर न्यूज़:  सपा मुखिया के खिलाफ अपशब्द कहे जाने पर सपाईयों में रोष, कानपुर पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय पहुंचकर बीजेपी नेता के खिलाफ ज्ञापन सौंपा।

कानपुर में बीजेपी नेता द्धारा पुलिस से अभद्रता करना और सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ अपशब्द कहे जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है जहां पर सैकड़ों सपाईयों ने कानपुर पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय पहुंचकर बीजेपी नेता के खिलाफ ज्ञापन सौंपकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर गिरफ्तार करने की मांग करी है 

दरअसल कानपुर में दीप टॉकीज तिराहे पर बीते सोमवार को गोविंदनगर इंस्पेक्टर प्रशांत मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम दीप तिराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर काली फिल्म व हूटर लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक कार को रोका। इसमें भाजपा दक्षिण जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र त्रिपाठी और एक युवक था। हूटर उतारने पर जिला उपाध्यक्ष पुलिस पर भड़क पड़े। बोले, आदेश है तो गाड़ी सीज करिए। दिमाग खराब है न, गाड़ी सीज करो अभी 100 गाड़ियां और बुलवा रहा हूं। आज तुमको समझ में आएगा। कहा कि झंडा देखकर तुम लोगों को एलर्जी हो रही है तुम लोग केवल समाजवादियों के लिए काम कर रहे हो

पुलिस की स्टाफ आफिसर को ज्ञापन सौंपने के बाद फ़ज़ल महमूद नगर अध्यक्ष सपा ने बताया कि ज्ञापन से कथित बीजेपी नेता ने अखिलेश यादव के लिए अभद्र टिप्पणी कड़ी है जो कि बर्दास्त नहीं किया जाएगा अगर एक हफ्ते में उनकी गिरफ्तारी नहीं हुयी तो शहर में आंदोलन करेंगे।

इस पूरे मामले में पुलिस कमिश्नरेट की स्टाफ आफिसर अमिता सिंह ने बताया कि सपा का एक दल ज्ञापन देने आया था आगे जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow