Ballia: विभिन्न मांगो को लेकर वकीलों ने किया जोरदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा मांग पत्र

संयुक्त रूप से सिविल, क्रिमिनल एवं कलेक्ट्रेट बार संगठन के अधिवक्ताओं ने शासन के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा और शासन के विरुद्ध नारे भी बुलंद किए। तथा दिनभर न्यायिक कामकाज ठप रखा।

By INA News Desk
Sep 25, 2024 - 21:41
44 Views
Ballia: विभिन्न मांगो को लेकर वकीलों ने किया जोरदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
Advertisement
Advertisement

वकीलों ने अपनी मांग को लेकर नही किया न्यायिक कार्य

Ballia News INA.
 शासन द्वारा अपेक्षित व विधि द्वारा स्थापित होने वाली नैतिक एवं आदर्श मूल्यों की स्थापना के लिए प्रदेश के समस्त अधिवक्ताओं की मूलभूत एवं मौलिक अधिकार व आवश्यकताओं की पूर्ति तथा प्रदेश व्यापी समस्याओं को लेकर जिला अधिवक्ता संघ इलाहाबाद (प्रयागराज) के निर्देशन में पूर्व निर्धारित कार्य क्रम के अनुसार संयुक्त रूप से सिविल, क्रिमिनल एवं कलेक्ट्रेट बार संगठन के अधिवक्ताओं ने शासन के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा और शासन के विरुद्ध नारे भी बुलंद किए। तथा दिनभर न्यायिक कामकाज ठप रखा।

Also Read: Hardoi: धार्मिक उन्माद फैलाने वाले वीडियो वायरल होने पर उर्दू अनुवादक को किया लाइन हाजिर

अधिवक्ताओं द्वारा दिए गए मांग पत्र में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट, अधिवक्ताओं को बैठने का समुचित व्यवस्था,समाज के वंचित व उपेक्षित व्यक्तियों के लिए सुलभ न्याय की व्यवस्था,जनपद के न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के रिक्तता को भेजने की व्यवस्था आदि मुद्दे प्रमुख रहे। मांग पत्र सौंपने वाले अधिवक्ताओं में क्रिमिनल एवं सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मंडल,मंत्री गण तथा एसोसिएशन के सदस्य गण आदि अधिवक्ता वरिष्ठ व कनिष्ठ शामिल रहे।

रिपोर्ट: त्रिभुवन नाथ यादव एडवोकेट/ सै०आसिफ हुसैन ज़ैदी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement