Political News: बहराइच हिंसा में आरोपियों का हुआ एनकाउंटर, अखिलेश-ओवैसी ने किया रिएक्शन...

रामगोपाल की हत्या के मामले में पुलिस के द्वारा दो आरोपियों के साथ हुए एनकाउंटर के मामले में अब राजनीति शुरू ....

Oct 18, 2024 - 11:55
105 Views
Political News: बहराइच हिंसा में आरोपियों का हुआ एनकाउंटर, अखिलेश-ओवैसी ने किया रिएक्शन...

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

बहराइच में रामगोपाल की हत्या के मामले में पुलिस के द्वारा दो आरोपियों के साथ हुए एनकाउंटर के मामले में अब राजनीति शुरू हो गई है। एक तरफ अखिलेश यादव ने योगी सरकार को गिराने का काम किया तो वहीं दूसरी तरफ से ओवैसी ने भी सरकार पर निशाना साधा।

  • धर्म के चश्मे से देख रही योगी सरकार

उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा बदमाशों के साथ होने वाले एनकाउंटर पर हमेशा से ही विपक्षी पार्टीयां निशाना साधते रही है। सरकार के एनकाउंटर को फर्जी बताती रही है। ऐसा ही एक एनकाउंटर को लेकर एक बार फिर से विपक्षी पार्टियों की तरफ से बीजेपी सरकार पर निशाना साधने का काम किया गया है। बहराइच में दुर्गा विसर्जन के द्वारा रामगोपाल की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद अब पुलिस एक्शन में आ गई है। घटना में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनमें से दो बदमाशों के साथ एनकाउंटर भी हुआ है। एनकाउंटर को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और एआइएमआइएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार के इस एनकाउंटर को लेकर कहा है कि सरकार धर्म के चश्मे से इसको देख रही है। सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए एनकाउंटर कर रही है।

  • आरोपियों को मिलती कानूनी सजा

असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को पुलिस की दो नामजद आरोपियों के साथ हुई मुठभेड़ को लेकर उन्होंने कहा कि बहराइच हिंसा के आरोपियों के साथ पुलिस के द्वारा की गई मुठभेड़ की सच्चाई जानने की कोई भी जरूरत नहीं है। क्योंकि सरकार की ठोक दो नीति ही इसकी गवाही देती है। अगर पुलिस के पास इतना सबूत होता तो आरोपियों को कानूनी सजा दिलाने की कोशिश होती।

Also Read- UP News: बहराइच मामले में योगी सरकार ने की कार्रवाई, तो मौलाना अरशद मदीने उठाये सवाल।

  • नेपाल भागने की आरोपी कर रहे थे प्लानिंग

गुरुवार को पुलिस की सरफराज और तालीम नाम के दो आरोपियों के साथ में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस के द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने का काम किया गया। मामले में पुलिस की तरफ से बताया गया कि दोनों आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर लिया गया था उनके द्वारा हत्या की वक्त इस्तेमाल किए गए दोनों हथियारों की बारामदी के लिए दोनों आरोपियों को मौके पर ले जाया जा रहा था जहां उनके द्वारा छुपाए गए हथियार से उन्होंने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें दोनों आरोपी के पैर में गोली लग गई।आरोपियों की प्लानिंग पुलिस पर फायरिंग करके नेपाल भागने की थी। लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow