Hardoi: ई-रिक्शा से टक्कर हो जाने पर की मारपीट, चालक गिरफ्तार

By INA News Desk
Sep 10, 2024 - 22:49
78 Views
Hardoi: ई-रिक्शा से टक्कर हो जाने पर की मारपीट, चालक गिरफ्तार
पुलिस हिरासत में मारपीट करने वाला ई-रिक्शा चालक
Advertisement
Advertisement

Hardoi News INA.
कछौना(Kachhauna) कोतवाली इलाके में ई-रिक्शा से टक्कर हो जाने पर उपजे विवाद में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सत्यम पुत्र आदित्य मिश्रा निवासी रेलवेगंज थाना कछौना हरदोई ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि ई-रिक्शा चालक धर्मेंद्र उर्फ छोटू पुत्र कल्लू निवासी मोहल्ला सदर बाजार थाना कछौना हरदोई ,वरुण व एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके भाई के साथ ई-रिक्शा से टक्कर हो जाने पर गाली-गलौज व मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा चालक धर्मेंद्र उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement