बिजनौर न्यूज़: एक शिव भक्त की एक्सीडेंट के दौरान मौत दूसरा घायल। 

By INA News Desk
Jul 21, 2024 - 21:12
89 Views
 बिजनौर न्यूज़: एक शिव भक्त की एक्सीडेंट के दौरान मौत दूसरा घायल। 
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

बिजनौर। हरिद्वार से डाक कावड़ लेने जा रहे कावड़ यात्रियों की बाइक में पिकअप गाड़ी ने मारी जोरदार टक्कर, एक शिव भक्त की मौके पर ही मौत दूसरा गंभीर रूप से हुआ घायल, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।

आपको बता दे पूरा मामला जनपद बिजनौर के थाना कोतवाली देहात इलाके का है। जहां पर जनपद अमरोहा के गांव खेड़ा अफपरोला निवासी साजन चौहान अपने गांव के ही शिव भक्तों  के साथ बाइक पर सवार होकर डाक कावड़ लेने के लिए हरिद्वार जा रहे थे। जब उनकी बाइक थाना कोतवाली देहात इलाके में पहुंची तो पीछे से आए तेज रफ्तार पिकअप चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

इसे भी पढ़ें:- बिजनौर न्यूज़: मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार।

पिकअप की  टक्कर से बाइक पर सवार साजन चौहान पुत्र रंजीत सिंह की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दूसरा शिव भक्त घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से मृतक के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस अन्य विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement