सम्भल न्यूज़: हाईवे पर दंपत्तियों को लूटने वाले गैंग का खुलासा- चार लुटेरे गिरफ्तार।

By INA News Desk
Jul 21, 2024 - 21:17
568 Views
सम्भल न्यूज़: हाईवे पर दंपत्तियों को लूटने वाले गैंग का खुलासा-  चार लुटेरे गिरफ्तार।
हाईवे पर दंपत्तियों को लूटने वाले गैंग का खुलासा- चार लुटेरे गिरफ्तार।
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- उवैस दानिश

सम्भल में पुलिस हाईवे पर बाइक सवार दंपत्तियों को लूटने वाले गैंग का खुलासा कर चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है लुटेरों के कब्जे से पुलिस दो बाइक मोबाइल एवं नकदी बरामद की है।

पूरा मामला बनियाठेर थाना इलाके का है जहां लुटेरे  बाइक से पत्नी बच्चों के साथ जा रहे दंपत्तियों को लूट का शिकार बनाते थे। अपनी बाइक पर सवार लुटेरे हाईवे पर धीमे धीमे घूमते थे इस दौरान बाइक पर किसी दंपत्ति को आते देख अपनी बाइक पीछे लगाते तथा सुनसान इलाके में नकदी जेबर मोबाइल लूट कर फरार हो जाते थे।

इसे भी पढ़ें:-  सम्भल न्यूज़: पड़ोसी पर लगा हैवान बनने का आरोप।

आपरेशन दृष्टि के तहत पुलिस ने संदिग्धों के सीसीटीवी फुटेज इकट्ठे किए जिसके बाद चार लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से लूटे गए मोबाइल एवं लूट में प्रयुक्त दो बाइक बरामद की हैं। गिरफ्तार लुटेरे मुरादाबाद जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement