हरदोई: अवैध संबंधों में गर्भवती युवती की गर्भपात के बाद मौत

By INA News Desk
Jul 24, 2024 - 00:21
410 Views
हरदोई: अवैध संबंधों में गर्भवती युवती की गर्भपात के बाद मौत
Advertisement
Advertisement

गुप्त रूप से युवती के शव को दफनाने का आरोप, आरोपियों की तलाश जारी

सांडी-हरदोई।
जिले में प्रेम-प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसके बारे में जानकर आप सोंचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या कोई इंसान ऐसी हरकत भी कर सकता है, जिससे हैवानियत की सारी हदें ही पार हो जाएं। जिले के सांडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रेम-प्रसंग में एक युवती गर्भवती हो गई। जिसका गर्भपात कराया गया। युवती की हालत बिगड़ने पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद बिना किसी को सूचना दिए कुछ लोगों ने मिलकर जेसीबी की मदद से गड्ढा खुदवाकर उसमें युवती के शव को दफना दिया। पुलिस को जानकारी होते ही शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सांडी थाना क्षेत्र इलाके की एक युवती का गांव के ही एक युवक विजय कुमार सिंह के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

यह भी पढ़ें - भक्तों के लिए खोला गया बाबा विश्वनाथ के दर्शन का विशेष द्वार

इसी बीच उन दोनों में शारीरिक संबंध भी बने। इसी बीच युवती गर्भवती हो गई। मृतका के भाई का आरोप है कि गांव के प्रधान और विजय ने उसे 25,000 रुपये देते हुए उसका गर्भपात कराने को कहा। एक निजी अस्पताल में गर्भपात कराने के बाद युवती का हालत बिगड़ने लगी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती का शव गांव आया और पुलिस को बिना किसी सूचना के ही प्रधान व विजय ने मिलकर जेसीबी की मदद से एक गड्ढा खुदवाया, उसमें युवती के शव को दफनाया दिया। जब मामले की सूचना मृतका के भाई ने पुलिस को दी तो घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एएसपी पूर्वी ने बताया कि इस घटना को लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। जल्दी ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement