Sambhal News: शौकत अली पर भड़का सपा कार्यकर्ता का गुस्सा, दी तहरीर।

सपा कार्यकर्ता का गुस्सा भड़का है और सम्पूर्ण समाधान दिवस पहुँचकर एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ तहरीर

By INA News Desk
Sep 21, 2024 - 17:29
402 Views
Sambhal News: शौकत अली पर भड़का सपा कार्यकर्ता का गुस्सा, दी तहरीर।
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- उवैस दानिश

सम्भल। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह पर मुरादाबाद के कुंदरकी में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिस पर सपा कार्यकर्ता का गुस्सा भड़का है और सम्पूर्ण समाधान दिवस पहुँचकर एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ तहरीर दी है।

बताते चलें कि पूरा मामला है कि एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली मुरादाबाद के कुंदरकी विधानसभा सीट पर एक जनसभा को संबोधित करने पहुँचे थे जहां उन्होंने सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा था कि मुलायम सिंह यादव जुआ खेलते थे और जुए में पहली बार उन्होंने साईकिल जीती थी। इसलिए उन्होंने समाजवादी पार्टी का चुनाव चिन्ह साईकिल रखा था। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी भी जमकर निशाना साधा था। इसे लेकर सम्भल में सपा कार्यकर्ता का गुस्सा भड़का है सपा के नेता यावर फराज ने नई तहसील स्थित संपूर्ण समाधान में पहुंचकर एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

Also read- Sambhal News: तेज धूप में कार्यक्रम करने पर धूप मे खड़ी छात्रा हुई बेहोश, स्वच्छता सेवा पखबाड़ा में मानव श्रंखला बनाने दौरान छात्रा की तबियत बिगड़ी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement