हरदोई न्यूज़: डेढ सप्ताह के अंदर बेनीगंज पुलिस ने लूट की घटना को किया पर्दाफाश, दो आरोपियों किया गिरफ्तार कर भेजा जेल।

By INA News Desk
Jul 3, 2024 - 14:07
147 Views
हरदोई न्यूज़: डेढ सप्ताह के अंदर बेनीगंज पुलिस ने लूट की घटना को किया पर्दाफाश, दो आरोपियों किया गिरफ्तार कर भेजा जेल।
Advertisement
Advertisement

हरदोई। बेनीगंज- कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज के अंतर्गत कोथावां स्थित खाद व्यापारी सुरेश अवस्थी से लूटी गई सोने की चैन के मामले का स्थानीय पुलिस ने खुलासा किया। बताया जाता है कि खाद व्यापारी नित्य प्रति की तरह बीते 21 जून 2024 को भी प्रातः लगभग 5:00 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले ही थे तब तक कि पीछे से आ रहे दो अज्ञात बाइक सवार लुटेरे आकर झपट्टा मारकर गले से सोने की चैन छीन कर फरार हो गए।

जब तक उनका पीछा किया जाता तब तब वो काफ़ी दूर तक निकल चुके होंगे। उक्त घटना की सूचना स्थानीय कोतवाली बेनीगंज पर खाद व्यापारी ने देकर मामले को दर्ज कराया था। आखिरकार स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्र अधिकारी हरियावा के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने मुखबिर की सूचना पर अतरौली रोड ग्राम भटपुरा मोड़ से दो लोगों को धर दबोचा#

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बेनीगंज संजय त्यागी ने प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि ढिकुन्नी निवासी अनुज पाडेय पुत्र स्वर्गीय सत्य प्रकाश पांडेय व यशवर्धन उर्फ सौरभ पुत्र राकेश कुमार के पास से एक डिब्बी में टूटी हुई सोने की चैन एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल पल्सर यू पी 30 बीएफ 7962 को कब्जे में लेते हुए कड़ाई से पूंछ तांछ किया गया तो अभियुक्त गणों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए घटनाक्रम के बारे में सारी जानकारी बताई।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बेनीगंज संजय त्यागी, उप निरीक्षक विजय कुमार, हेड कांस्टेबल रजवंत सिंह, हेड कांस्टेबल रतन सिंह, हेड कांस्टेबल जयकरन कुशवाहा आदि ने लूट की घटना को पर्दाफाश कर अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement