Amroha: सम्पूर्ण समाधान दिवस से गैरहाजिर अधिकारियों पर गिरी गाज, जिलाधिकारी ने वेतन रोकने और स्पष्टीकरण तलब करने के दिए निर्देश। 

Amroha News: हसनपुर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान निधि गुप्ता वत्स जिलाधिकारी अमरोहा ने कड़ा रुख अपनाते हुए अनुपस्थित ...

Jul 5, 2025 - 20:41
97 Views
Amroha: सम्पूर्ण समाधान दिवस से गैरहाजिर अधिकारियों पर गिरी गाज, जिलाधिकारी ने वेतन रोकने और स्पष्टीकरण तलब करने के दिए निर्देश। 

रिपोर्टर: एम हारिस 

Amroha News: हसनपुर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान निधि गुप्ता वत्स जिलाधिकारी अमरोहा ने कड़ा रुख अपनाते हुए अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने पीडी डीआरडीए, जिला गन्ना अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, जिला उद्यान अधिकारी, तथा उपायुक्त उद्योग की अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया है।

डीएम ने अनुपस्थित अधिकारियों का जुलाई माह का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने और उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसमें अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है।उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित होंगे विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow