Baitul News: कलेक्टर सूर्यवंशी ने निरीक्षण किया, कहा- कार्यालय बैतूल सहित अन्य संबंधित कार्यालयों का एकीकृत कैंपस बनेगा

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि परिसर स्थित अनुपयोगी एवं जर्जर भवनों को डिस्मेंटल कराएं। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थित कायाकल्प किया जाएं। एकीकृत कैं...

By INA News Desk
Feb 10, 2025 - 23:26
60 Views
Baitul News: कलेक्टर सूर्यवंशी ने निरीक्षण किया, कहा- कार्यालय बैतूल सहित अन्य संबंधित कार्यालयों का एकीकृत कैंपस बनेगा
Advertisement
Advertisement

By INA News Baitul.

Report: शशांक सोनकपुरिया, बैतूल- मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के बैतूल में जिला मुख्यालय स्थित तहसील और जनपद बैतूल कार्यालय सहित अन्य संबंधित विभागों के कार्यालयों का सुविधाजनक एकीकृत कैंपस बनाया जा रहा हैं। सोमवार को बैतूल कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षत जैन के साथ मौका स्थल का निरीक्षण कर कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।कलेक्टर ने निर्देशित किया कि परिसर स्थित अनुपयोगी एवं जर्जर भवनों को डिस्मेंटल कराएं। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थित कायाकल्प किया जाएं। एकीकृत कैंपस निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण रुप से समय पर पूर्ण कराए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम राजीव कहार, कार्यपालन यंत्री प्रीति पटेल, जनपद सीईओ बैतूल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement