Baitul News: ठेकेदार बेधड़क निकाल रहा किसानों को गुमराह करके जिले से मुरम, अधिकारी कार्यवाही की जगह दे रहे अनुमति का हवाला

किसानों के खेतों से कई हेक्टेयर में मुरम का उत्खनन कर रहे है एक ही ठेकेदार 4 जगह से मुरम का उत्खनन कर रहा है जिसमे सरकारी जमीन और रेलवे की जमीन भी शामिल है पर यहाँ अब त...

By INA News Desk
Feb 14, 2025 - 23:08
62 Views
Baitul News: ठेकेदार बेधड़क निकाल रहा किसानों को गुमराह करके जिले से मुरम, अधिकारी कार्यवाही की जगह दे रहे अनुमति का हवाला
Advertisement
Advertisement

सार-

  • एक ही ठेकेदार ने रेलवे की तीसरी लाइन के नाम पर 4 जगह से निकाल ली मुरम
  • सरकारी जमीन हो या रेलवे की जमीन हर जगह कर रहा अवैध उत्खनन ,खनिज अमला बना मूकदर्शक

By INA News Baitul.

Report: शशांक सोनकपुरिया, बैतूल- मध्यप्रदेश

बैतूल: मध्यप्रदेश के बैतूल में रेलवे की तीसरी लाइन का काम जोर शोर से जारी है इस लाइन का टेंडर केईसी कम्पनी को मिला हुआ है जो छोटे छोटे क्षेत्रो में बाहर के यूपी हरियाणा बिहार के ठेकेदारों को पेटी पर मुरम डालने का काम दे रही है और इस काम को करने के लिए ये ठेकेदार जिले के किसानों को बरगलाकर खेतों के समतलीकरण के नाम पर एसडीएम से अनुमति निकालकर और खनिज विभाग से खुदाई में निकली मुरम के परिवहन की अनुमति निकलवाकर धड़ल्ले से मुरम का उत्खनन कर रहे है और समतलीकरण के नाम पर खदानें संचालित हो रही है।किसानों के खेतों से कई हेक्टेयर में मुरम का उत्खनन कर रहे है एक ही ठेकेदार 4 जगह से मुरम का उत्खनन कर रहा है जिसमे सरकारी जमीन और रेलवे की जमीन भी शामिल है पर यहाँ अब तक खनिज विभाग और प्रशासन की टीम मौके निरीक्षण नही कर पाई है जिसका सीधा फायदा ठेकेदार उठा रहा है  जिसमे हरे भरे वनोपज वाले पेड़ों को भी धाराशायी करके पर्यावरण को नुकसान पहुँचाया जा रहा है।इस बात की भनक भोले भाले किसानों को भी नही लग रही और  करोड़ों अरबों की खदानों को समतलीकरण के नाम पर लेकर खदान से अवैध तरीके से मुरम का उत्खनन धड़ल्ले से जारी है पर विभागीय अधिकारियों के संरक्षण के चलते अब तक ऐसे ठेकेदारों पर कोई कार्यवाही न कि जाना एक बड़ा प्रश्नचिन्ह लगा रही है अब देखना यह होगा कि इस पूरे मामले में संज्ञान लेकर कलेक्टर और रेलवे के अधिकारी कोई कार्यवाही करेंगे या इसी तरह जिले की बेशकीमती खनिजों का अवैध तरीके से उत्खनन जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement