Hardoi: स्थापना दिवस समारोह: मंत्री नितिन अग्रवाल ने पांच बच्चों का अन्नप्राशन कराया, माताओं को सौंपी पोषण पोटली। 

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार आबकारी एवं मद्य निषेध नितिन अग्रवाल

By INA News Desk
Jan 24, 2026 - 17:31
48 Views
Hardoi: स्थापना दिवस समारोह: मंत्री नितिन अग्रवाल ने पांच बच्चों का अन्नप्राशन कराया, माताओं को सौंपी पोषण पोटली। 
Hardoi: स्थापना दिवस समारोह: मंत्री नितिन अग्रवाल ने पांच बच्चों का अन्नप्राशन कराया, माताओं को सौंपी पोषण पोटली। 

Hardoi: उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार आबकारी एवं मद्य निषेध नितिन अग्रवाल ने सर्व प्रथम गांधी भवन प्रागंण में कृषि, उद्योग, उद्यान, शिक्षा, स्वास्थ्य, नेडा, बैंक, जल निगम, यातायात, समाज कल्याण, खादी ग्रामोद्योग, एनआरएलएम, पशुपालन विभाग, डूडा, नेडा आदि विभागों द्वारा लगाई गई प्रर्दशनी का फीता काट कर उद्घाटन किया तथा मुख्य विकास अधिकारी व अन्य अधिकारियों के साथ समस्त स्टालों का अवलोकन किया तथा मंत्री ने पांच बच्चों का अन्न प्राशन कराया व उनकी माताओं को पोषण पोटली प्रदान की। 

इसके उपरान्त गांधी भवन हाल में आयोजित कार्यक्रम विकसित भारत-विकसित उ0प्र0 के साथ उत्तर प्रदेश दिवस, का शुभारम्भ मंत्री जी ने भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुखसागार मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं सवायजपुर विधायक प्रतिनिधि के साथ दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मंत्री ने उपस्थित सभी लोगों को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस तथा मा0 मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में जनपद को प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त करने व लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा प्रशस्ती पत्र प्राप्त करने पर जिलाधिकारी अनुनय झा को बधाई दी। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश ने अपनी स्थापना के 75 वर्षो में काफी उतार-चढ़ाव देखे है और वर्तमान सरकार ने उत्तर प्रदेश को सभी क्षेत्रों मे अग्रणी प्रगति प्रदान की है और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर आत्म निर्भर बनाया है। मंत्री ने कहा कि जनपद के युवा अपना रोजगार स्थापित करें और अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करायें। इस अवसर पर मंत्री ने उत्तर प्रदेश स्थापना के सम्बन्ध में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए जनपद में चल रही विकास आदि योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि जिलाधिकारी के मार्ग निर्देशन में मा0 मुख्यमंत्री युवा उद्यामी योजना, आयुष्मान कार्ड योजना तथा विद्यालयों के कायाकल्प के तहत खेल मैदानों की स्थापना कराई गयी है। कार्यक्रम में मंत्री ने भापजा जिलाध्यक्ष, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी आदि के साथ जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सको, आशा, ए0एन 0एम0, कृषि वैज्ञानिकों, प्रगतिशील किसानों, खिलाड़ियों, हस्तशिप कारीगारों, ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ती पत्र देकर तथा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आरएफ हेतु डेमाचेक, उद्योग केन्द्र के लाभार्थियों को टूल किट प्रदान किये तथा टाप करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार, टैबलेट एवं लैपटाप प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेेदी, उप जिलाधिकारी सदर सुशील कुमार मिश्रा, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, पीडी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति एवं भारी संख्या में लाभार्थी आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आदि सभी लोगों ने लखनऊ से उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के सजीव प्रसारण में गृह मंत्री अमित शाह व मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ का सम्बोधन सुना तथा मुख्यमंत्री द्वारा जिलाधिकारी अनुनय झा को प्रशस्ती पत्र देते हुए देखा।

Also Read- हरदोई में सख्त कार्रवाई: प्रतिबंधित पशु कटान मामले में लापरवाही पर टड़ियावां थाने के पांच पुलिसकर्मी निलंबित।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement