Ghazipur: मुख्‍तार अंसारी गैंग के सक्रिय सदस्‍य रेयाज अहमद अंसारी ने दी मदरसा प्रबंधक को धमकी, मांगी 10 लाख रूपये की रंगदारी, मुकदमा दर्ज

रियाज अहमद अंसारी (IS 191) मुख्तार अहमद अंसारी के गैंग का सक्रिय सहयोगी है तथा हाल में ही जेल से बाहर आया है इसके व इसकी पत्नी द्वारा पूर्व में फर्जी अंक पत्र द्वारा मदरसे में नियुक्ति के संबंध में वर्ष 2023 में एक अभियोग पंजीकृत किया गया था

By INA News Desk
Nov 4, 2024 - 00:38
54 Views
Ghazipur: मुख्‍तार अंसारी गैंग के सक्रिय सदस्‍य रेयाज अहमद अंसारी ने दी मदरसा प्रबंधक को धमकी, मांगी 10 लाख रूपये की रंगदारी, मुकदमा दर्ज
Advertisement
Advertisement

Ghazipur News INA.

हाफिज अब्दुल गनी जो कि थाना कासिमाबाद के चौकी बहादुरगंज में एक मदरसे के प्रबंधक है द्वारा थाना कासिमाबाद पर सूचना दी गई कि बहादुरगंज के नगर पंचायत अध्यक्ष रियाज अहमद अंसारी द्वारा उनके तथा उनकी पत्नी निकहत अंसारी पर पूर्व में पंजीकृत अभियोग के संबंध में तथा उनकी पत्नी द्वारा मदरसे में अध्यापिका के रूप में फर्जी नियुक्ति द्वारा अवैध रूप से आहरित धनराशि की रिकवरी के संबंध में उन्हें धमकी दी जा रही है तथा 10 लाख रुपए रंगदारी मांगी जा रही है।

Also Read: Deoband: भाई-बहन की मौत का मामला: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली

उल्लेखनीय है कि रियाज अहमद अंसारी (IS 191) मुख्तार अहमद अंसारी के गैंग का सक्रिय सहयोगी है तथा हाल में ही जेल से बाहर आया है इसके व इसकी पत्नी द्वारा पूर्व में फर्जी अंक पत्र द्वारा मदरसे में नियुक्ति के संबंध में वर्ष 2023 में एक अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसे लेकर इसके द्वारा मुकदमे में अंजाम भुगतने में रंगदारी की धमकी मदरसे के प्रबंधक हाफिज अब्दुल गनी को दी जा रही है। तत्काल शिकायत पर तहरीर प्राप्त कर थाना कासिमाबाद में मु0अ0सं0 0275/2024 धारा 308(5),352,351(3),296  भारतीय न्याय संहिता पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।शीघ्र ही अभियुक्तगण की गिरफ्तारी कर साक्ष्य के क्रम में विवेचना का निस्तारण किया जायेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement