Hardoi News: फावड़े से वार कर घायल करने के आरोप में मुख्यारोपी गिरफ्तार

उसी के मोहल्ले के लालाराम पुत्र हुलासी ने 3 अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर अहिबरन के साथ गाली-गलौज किया तथा फावड़े से वार कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलि...

By INA News Desk
Apr 7, 2025 - 21:45
48 Views
Hardoi News: फावड़े से वार कर घायल करने के आरोप में मुख्यारोपी गिरफ्तार
Advertisement
Advertisement

By INA News Hardoi.

शाहाबाद पुलिस ने एक व्यक्ति को गाली-गलौज करने के साथ फावड़े से वार कर घायल करने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि शेष अभियुक्तों की तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक, बीते 3 अप्रैल को अहिबरन कुशवाहा पुत्र चन्दनलाल निवासी मोहल्ला खेड़ाबीबीजई थाना शाहाबाद ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसी के मोहल्ले के लालाराम पुत्र हुलासी ने 3 अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर अहिबरन के साथ गाली-गलौज किया तथा फावड़े से वार कर उसे घायल कर दिया।

Also Read: Hardoi News: लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में एक गिरफ्तार

पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू की। घटना में नामजद आरोपी लालाराम को पुलिस ने घटना में प्रयुक्त फावड़े की बरामदगी करते हुए गिरफ्तार कर लिया जबकि शेष अभियुक्तों की तलाश अभी जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement