Hardoi News: संडीला में गैर-पंजीकृत मेडिकल केयर हॉस्पिटल पर छापेमारी, सील कर शुरू की गई कार्रवाई

डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गैर-पंजीकृत और अवैध रूप से संचालित चिकित्सालयों के खिलाफ प्रशासन सख्त रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि इस त..

By INA News Desk
Jun 7, 2025 - 21:21
50 Views
Hardoi News: संडीला में गैर-पंजीकृत मेडिकल केयर हॉस्पिटल पर छापेमारी, सील कर शुरू की गई कार्रवाई
Advertisement
Advertisement

By INA News Hardoi.

संडीला- हरदोई : जनपद हरदोई के संडीला में इमलियाबाग स्थित गैर-पंजीकृत मेडिकल केयर हॉस्पिटल के खिलाफ शिकायत मिलने पर नोडल अधिकारी (चिकित्सालय पंजीकरण) डॉ. मनोज कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ शनिवार को छापेमारी की।

निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल में दो मरीज भर्ती पाए गए, जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला रेफर किया गया। हॉस्पिटल को सील कर दिया गया और संचालक मोहम्मद समीर के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई। निरीक्षण के समय संचालक मौके से फरार पाया गया।

Also Click : Lucknow News : दलहन और तिलहन के उत्पादन पर योगी सरकार का फोकस, किसानों की उपज बढ़ाने के लिए इनके एमएसपी में भी की गई लगातार वृद्धि

डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गैर-पंजीकृत और अवैध रूप से संचालित चिकित्सालयों के खिलाफ प्रशासन सख्त रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि इस तरह की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में भी ऐसे अस्पतालों पर छापेमारी जारी रहेगी ताकि मरीजों की जान को खतरे में डालने वाले अवैध चिकित्सा केंद्रों पर अंकुश लगाया जा सके।

यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग की उस मुहिम का हिस्सा है, जो जनता को सुरक्षित और पंजीकृत चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए चलाई जा रही है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल पंजीकृत और अधिकृत चिकित्सालयों में ही इलाज कराएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement