Lucknow : कार्ययोजना बनाकर निर्धारित मानक के अनुसार समय से प्राप्त करना होगा लक्ष्य-वेंकटेश्वर लू

बैठक में वेंकटेश्वर लू ने जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं जैसे स्वा

Jul 24, 2025 - 23:12
 0  34
Lucknow : कार्ययोजना बनाकर निर्धारित मानक के अनुसार समय से प्राप्त करना होगा लक्ष्य-वेंकटेश्वर लू
समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव वेंकटेश्वर लू

सार-

  • धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं पीएम-जनमन योजनाओं की हुई प्रगति समीक्षा बैठक
  • समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव वेंकटेश्वर लू ने अधिकारीयों को दिए निर्देश

लखनऊ : प्रदेश के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए संचालित ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ और ‘प्रधानमंत्री जनजातीय सशक्तिकरण मिशन (पीएम-जनमन)’ की प्रगति की समीक्षा को लेकर गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव वेंकटेश्वर लू ने की। बैठक में चयनित जनजातीय बाहुल्य गांवों में योजनाओं की वर्तमान स्थिति, लाभार्थियों तक सेवाएं पहुंचाने की रणनीति, विभागों के बीच समन्वय से कार्यों में तेजी लाने, ग्राम स्तरीय निगरानी को मजबूत बनाने और समयबद्ध लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने जैसे मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।

बैठक में वेंकटेश्वर लू ने जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, पेयजल, स्वच्छता और आवास प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने जिन जनपदों में वांछित प्रगति प्राप्त नहीं हो रही है, वहाँ तय समय में योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। अपर मुख्य सचिव ने जिला समाज कल्याण अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुविधानुसार अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ऑनलाइन/ऑफ़लाइन बैठक आयोजित कर भारत सरकार और राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों के विकास हेतु प्रभावी तरीक़े से कार्य करें।

वेंकटेश्वर लू ने कहा कि जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। ऐसे में सभी को कार्ययोजना बनाकर निर्धारित मानक के अनुसार समय से लक्ष्य प्राप्त करना होगा। बैठक में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत चिन्हित जिलों के मुख्य विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, संबंधित विभागों के प्रतिनिधि एवं योजनाओं से जुड़े समन्वयकों ने हिस्सा लिया।

Also Click : Lucknow : इंदारा रेलवे क्रासिंग पर रोड ओवरब्रिज का नगर विकास मंत्री ने किया भूमिपूजन, मंत्री शर्मा ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का जताया आभार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow