Sitapur News: नैमिषारण्य धाम में हो रहे विकास को लेकर मिश्रिख विधायक ने सीएम योगी से शिष्टाचार भेंट कर सौंपा ज्ञापन। 

नैमिष कॉरिडोर का निर्माण कार्य बड़ी जोर शोर से चल रहा है। विश्व विख्यात पौराणिक तीर्थ नगरी नैमिषारण्य को नैमिष विकास परिषद गठित होने.....

By INA News Desk
Nov 28, 2024 - 19:04
121 Views
Sitapur News: नैमिषारण्य धाम में हो रहे विकास को लेकर मिश्रिख विधायक ने सीएम योगी से शिष्टाचार भेंट कर सौंपा ज्ञापन। 
Advertisement
Advertisement

संवाददाता-सुरेंद्र कुमार आई.एन.ए न्यूज नीमसार 

नैमिषारण्य \ सीतापुर। मिश्रिख धाम में नैमिष कॉरिडोर के अंतरगत जब से नैमिष विकास प्राधिकरण का गठन हुआ है तब से नैमिषारण्य में विकास की एक लहर दौड पड़ी है नैमिष में मां ललिता देवी मंदिर, चक्रतीर्थ,पंचमुखी हनुमान मंदिर,गोमती नदी राजघाट ,देवदेवेश्वर नाथ मंदिर आदि जगह-जगह मंदिर मठो को साँजोया व संवारा जा रहा है। ऐसे में वहां के रहने वाले माली व पुरोहितो की दुकान,निवास नैमिष कोरिडोर के अंतर्गत आने वाले प्रस्तावित भूमि में आ रहे हैं जिस वजह से उनके आगे रहने खाने व रोज़ी रोटी चलाने की समस्या उत्पन्न हो गई है। 

बता दें उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना नैमिष कॉरिडोर का निर्माण कार्य बड़ी जोर शोर से चल रहा है। विश्व विख्यात पौराणिक तीर्थ नगरी नैमिषारण्य को नैमिष विकास परिषद गठित होने के पाश्चात वहां पर पर्यटन व अन्य विभाग के द्वारा वहाँ पर विकास कार्य कराया जा रहा है जिसमें पुरोहित पंडा व माली एवम् स्थानिय लोगों की भूमि को अधिग्रहित की जा रही लेकिन भूमि का मुआवजा ग्रामीण के सर्किल रेट के अनुसार दिया जा रहा है जो कि बहुत पुराना सर्किल रेट है जिससे स्थानिय लोगों में सरकार/शासन के प्रति असंतोष वा रोस व्याप्त है।

Also Read- Lucknow News: एक दिवसीय दौरे पर चित्रकूट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ- बोले सीएम, जहां श्रीराम ने दिये थे तुलसीदास जी को दर्शन, वहां आना मेरा सौभाग्य।

जिसको लेकर स्थानिय लोगों ने कई बार सरकार को इस पर विचार और ध्यान देने के लिए समाचार के द्वारा  अवगत करने की कोशिश, मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव ने ज्ञापन देकर उनको इस पर गहनता से विचार करने कहा उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में अधिग्रहित की जा रही भूमि का नगरीय सर्किल रेट के अनुसार लोगों को भुगतान किए जाने का आदेश पारित कर वहां के लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करेगी जिससे भविष्य में होने वाली किसी भी बड़ी हानि से बचा जा सके। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement