UP News: मीरापुर मामले में पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, 28 लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर। 

मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट पर 21 नवंबर 2024 को हुए उपचुनाव के द्वारा  अचानक से बवाल हो गया। इस बवाल के दौरान पुलिस ...

Nov 22, 2024 - 15:35
74 Views
UP News: मीरापुर मामले में पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, 28 लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

उत्तर प्रदेश के मीरापुर इलाके में उपचुनाव के दौरान हुए बवाल के मामले में पुलिस के द्वारा अब एक्शन शुरू कर दिया गया है। यहां पुलिस ने 28 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है जबकि कई लोगों को अज्ञात में लिया गया है।

  • उपचुनाव के दौरान हुआ था बवाल

मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट पर 21 नवंबर 2024 को हुए उपचुनाव के द्वारा  अचानक से बवाल हो गया। इस बवाल के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच नोक-जोख हो गई। इस मामले को अब पुलिस ने गंभीरता के साथ लेना शुरू कर दिया है पुलिस उन लोगों की तलाश कर रही है जो लोग इस मामले में शामिल थे। अभी तक पुलिस के तरफ से चार महिलाओं समेत 28 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है जबकि 120 की करीब लोगों को अज्ञात में शामिल किया गया है। इन सबके बीच अखिलेश यादव अपने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा था और कहा था कि बीजेपी वोट से नहीं खोट से चुनाव जीतना चाहती है।

  • सपा ने पुलिस वालों पर की कार्रवाई की मांग

समाजवादी पार्टी की तरफ से पुलिस वालों पर कार्रवाई की मांग की गई है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और स्थानीय कार्यकर्ताओं की तरफ से स्थानीय प्रशासन पर आरोप लगाया गया है कि मुस्लिम समुदाय के लोगों को पुलिस के द्वारा वोट नहीं डालने दिया गया। जब मुस्लिम समुदाय के लोग वोट डालने के लिए जा रहे थे तब उनके ऊपर एक दरोगा ने पिस्तौल तान दी। और मतदाताओं को वोट नहीं डालने दिया।

Also Read- Madhya Pradesh News: बाबा बागेश्वर की यात्रा में शामिल होने पहुंचे भोजपुरी स्टार खेसारी लाल, बोले- समाज को जोड़ने की बात है।

सपा ने बयान में राजीव शर्मा की सेवाएं समाप्त करने और इंस्पेक्टर बबलू कुमार, कस्बा प्रभारी वीरेन्द्र, इंस्पेक्टर एचएन सिंह, इंस्पेक्टर महावीर चौहान, महिला थाना प्रभारी संगीता चौहान, सब-इंस्पेक्टर अनिल कुमार तोमर, थानाध्यक्ष सुनील कसाना, इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र कुमार और इंस्पेक्टर बुलन्दशहर प्रेमचन्द्र शर्मा सहित सभी दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग की है। वहीं समाजवादी पार्टी लगातार मांग कर रही है कि दोबारा से मतदान कराया जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow