Hardoi News: हरदोई में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर पर छापा, डेढ़ लाख की दवाइयां जब्त। 

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार, हरदोई जिले के सण्डीला थाना क्षेत्र में बिना लाइसेंस संचालित हेल्थ फार्मेसी मेडिकल...

By INA News Desk
Jul 4, 2025 - 20:29
117 Views
Hardoi News: हरदोई में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर पर छापा, डेढ़ लाख की दवाइयां जब्त। 
Advertisement
Advertisement

Hardoi News: आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार, हरदोई जिले के सण्डीला थाना क्षेत्र में बिना लाइसेंस संचालित हेल्थ फार्मेसी मेडिकल स्टोर पर संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस कार्रवाई में लगभग डेढ़ लाख रुपये की एलोपैथिक दवाइयां जब्त की गईं। बृजेश कुमार, सहायक आयुक्त (औषधि)/औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी, लखनऊ मण्डल के नेतृत्व में स्वागतिका घोष, औषधि निरीक्षक (हरदोई), बबीता रानी, औषधि निरीक्षक (लखीमपुर खीरी), और सण्डीला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने काशीराम कॉलोनी मोड़, अतरौली रोड पर छापा मारा। 

मौके पर मोहम्मद समीर, पुत्र मोहम्मद शरीफ, निवासी सहंगवा, धिकुहन्य, जनपद हरदोई, बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर संचालित करते पाए गए। मोहम्मद समीर ने बताया कि उनके पास दवा विक्रय का कोई लाइसेंस नहीं है और न ही क्रय-विक्रय से संबंधित कोई अभिलेख मौके पर प्रस्तुत किया गया। स्टोर में लगभग 1,50,000 रुपये की एलोपैथिक दवाइयां भण्डारित पाई गईं, जिन्हें फॉर्म-16 के तहत जब्त कर लिया गया।

संदिग्धता के आधार पर छह दवाओं के नमूने जांच के लिए राजकीय विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम-1940 और नियमावली-1945 के तहत अभियुक्त के खिलाफ सक्षम न्यायालय में परिवाद दाखिल किया जाएगा। यह कार्रवाई अवैध दवा व्यापार पर नकेल कसने के लिए प्रशासन की सख्ती को दर्शाती है।

Also Read- Hardoi News: हरदोई में खरीफ गोष्ठी, किसान मेला व प्रदर्शनी का आयोजन, नितिन अग्रवाल ने किया शुभारंभ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement