Sitapur News: मां शीतला देवी पब्लिक स्कूल में वितरित हुआ परीक्षा फल, पुरस्कार पाकर छात्र छात्राओं के खिले चेहरे

नगर क्षेत्र में दधीचि कुंड तीर्थ के संनिकट स्थित मां शीतला देवी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम गत दिवस संपन्न हुआ। जिसमें विद्यालय प्रबंध तंत्र द्वारा मेधा...

By INA News Desk
Mar 30, 2025 - 23:56
65 Views
Sitapur News: मां शीतला देवी पब्लिक स्कूल में वितरित हुआ परीक्षा फल, पुरस्कार पाकर छात्र छात्राओं के खिले चेहरे
Advertisement
Advertisement

Report: संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो Sitapur

By INA News Sitapur.

मिश्रित सीतापुर: नगर क्षेत्र में दधीचि कुंड तीर्थ के संनिकट स्थित मां शीतला देवी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम गत दिवस संपन्न हुआ। जिसमें विद्यालय प्रबंध तंत्र द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करके उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक आलोक शुक्ल ने कहा की सभी का शिक्षित होना आवश्यक है क्यों कि शिक्षित व्यक्ति ही समाज को नई दिशा दे सकता है।विद्यालय प्रबंध तंत्र के हाथों पुरस्कार पाने वाले छात्र-छात्राओं में क्रमशः पूनम, रिया वेद, सिद्धि, सत्यम, मंजेश, शुबांशू, अंश, सक्षम, शिवांश, निखिल, रानी, नीरज, काजल, शौर्य, विजय, मान्या वैश्य, अंशुल, ऋषि कुमार, आकाश, राज, जिगर खगार, अभिषेक, शगुन, शुभम गौतम, उपेक्षा, रजनीश, शालिनी, आस्था तिवारी, प्रियांशी, आकृति मिश्रा, रोहित कुमार, शुभम के साथ ही विद्यालय में सर्वाधिक उपस्थित रहने वाले छात्र प्रांशू तथा संपूर्ण कार्य क्षेत्र में उत्तम शालिनी को विशेष पुरस्कार देकर उत्साहित किया गया । इस मौके पर पुरस्कार पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे प्रसन्नता से खिल उठे। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य शिव बालक मिश्र, शिक्षक आशीष मिश्रा, सुमित त्रिपाठी, सर्वजीत, ओमप्रकाश, पारुल आदि के साथ ही कोषाध्यक्ष कामता प्रसाद तिवारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement