Sitapur : किसान मंच ने धान-गन्ना क्रय केंद्रों पर दलाली और भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोला
राष्ट्रीय सचिव शिव प्रकाश सिंह ने कहा कि गल्ला मंडी में सात केंद्रों पर तौलाई हो रही है, लेकिन देहात के केंद्र लूट का अड्डा बन गए हैं। उन्होंने इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षे
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर।
किसान मंच की मासिक बैठक मुंशीगंज कार्यालय में हुई। संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों की मुख्य समस्याओं पर खुलकर चर्चा की। बैठक में धान और गन्ना क्रय केंद्रों पर जिला प्रशासन के आदेशों की खुली धज्जियां उड़ाने का मुद्दा जोर-शोर से उठा। ग्रामीण क्षेत्रों के क्रय केंद्रों पर ट्रालियां हफ्तों खड़ी रहती हैं, जबकि गन्ना उतराई के नाम पर अवैध वसूली हो रही है।
राष्ट्रीय सचिव शिव प्रकाश सिंह ने कहा कि गल्ला मंडी में सात केंद्रों पर तौलाई हो रही है, लेकिन देहात के केंद्र लूट का अड्डा बन गए हैं। उन्होंने इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार पर जिलाधिकारी से सख्त कार्रवाई की मांग की। महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अल्पना सिंह ने कुछ संगठनों पर निजी स्वार्थ के लिए किसानों का शोषण करने का आरोप लगाया और ऐसे संगठनों को चिन्हित करने की बात कही।
तहसील अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडे ने महोली व पिसांवा में केयर टेकरों का मानदेय समय पर न मिलने की शिकायत की। जिला अध्यक्ष राकेश वाजपेयी ने यूरिया-डीएपी खाद की समय पर उपलब्धता और चीनी मिलों द्वारा गन्ना मूल्य का जल्द भुगतान न करने पर नाराजगी जताई।
बैठक में कृष्णा धनगर, गायत्री देवी, निशा बाजपेयी, आशुतोष पाण्डेय, हाशमी, प्रमोद पाण्डेय, उदय राज सिंह, नीरज बाजपेयी, अंबुज श्रीवास्तव और राजू खान समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। किसान मंच ने साफ कहा कि किसान हक और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
Also Click : Prayagraj : शिल्प मेले में लोक संगीत और नृत्यों की रंगारंग शाम, दर्शक झूम उठे
What's Your Reaction?











