शाहजहांपुर न्यूज़: आरुष शर्मा ने जेई एडवांस में प्राप्त की 9786 वीं रैंक।

By INA News Desk
Jun 9, 2024 - 19:39
110 Views
शाहजहांपुर न्यूज़: आरुष शर्मा ने जेई एडवांस में प्राप्त की 9786 वीं रैंक।
Advertisement
Advertisement

एडीओ समाज कल्याण आलोक शर्मा के पुत्र है आरुष

फै़याज़ सागरी \ शाहजहांपुर। मोहल्ला मिशन फील्ड के निवासी आरुष शर्मा ने भारत की सबसे बड़ी परीक्षा जेई एडवांस में 9786 वीं रैंक लाकर अपने परिजनों के साथ जनपद का नाम भी रोशन किया है आरुष की इस बड़ी सफलता को लेकर आज उनके परिजनों को बधाई देने का तांता लगा हुआ है। समाज कल्याण विभाग में सहायक विकास अधिकारी के पद पर तैनात आलोक शर्मा के बड़े पुत्र आरुष शर्मा ने आज भारत को सबसे बड़ी परीक्षा जेई एडवांस जिसकी पूरे भारत में 17 हजार सीटें है।

जिसमें एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए 9786 वीं रैंक हासिल करके अपने परिजनों का सपना साकार करने का काम किया है। बेटे की इस कामयाबी को लेकर स्वयं आलोक शर्मा बेहद उत्साहित है और राजस्थान के कोटा में रहकर अपने पुत्र की इस सफलता पर फोन द्वारा अपने इष्ट मित्रों को बताया जिस पर सभी ने उनके पुत्र को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आपको बताते चले की आलोक शर्मा की पत्नी भी बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका के पद पर तैनात है। इसके साथ आलोक शर्मा को माता मनोहरमा देवी शर्मा भी बेसिक शिक्षा विभाग से प्रधानाचार्य के पद से रिटायर्ड है जो अपने पौत्र की सफलता पर गदगद है। आरुष ने इस बड़ी परीक्षा में एक अच्छी रैंक लाकर जनपद का नाम भी रोशन किया है। आरुष के घर में खुशी का माहौल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement