शाहजहांपुर न्यूज़: कोलाघाट पुल चालू कराने की मांग को लेकर आंदोलनकारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

By INA News Desk
Jun 22, 2024 - 11:27
85 Views
शाहजहांपुर न्यूज़: कोलाघाट पुल चालू कराने की मांग को लेकर आंदोलनकारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Advertisement
Advertisement

फै़याज़ सागरी \ शाहजहांपुर। जलालाबाद तहसील के मिर्जापुर में रामगंगा नदी पर बने यूपी के सबसे लंबे पुल कोलाघाट पुल को चालू कराने की मांग को लेकर आज दर्जनों पूर्व आंदोलनकारियों ने जिला अधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम कलान को दिया।

जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में ग्रामीणों ने मांग की है कि लगभग पिछले तीन वर्ष से जलालाबाद में बना कोलाघाट का पुल बंद पड़ा है, जिस कारण हजारों गांव जिला मुख्यालय से सीधे तौर पर कटे हुए हैं। कलान, मिर्जापुर और परौर के लोगों को जिला मुख्यालय पर पहुंचने के लिए अपनी जान को खतरे में डालकर जुगाड़ से बने पैंटून पुल से होकर गुजरना पड़ रहा है।

ज्ञापन देने वाले मिर्जापुर के कमलेश यादव ने बताया कि अभी एक वर्ष पहले पुल को चालू कराने की मांग को लेकर सैकड़ो आंदोलनकारियों ने पुल के नीचे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठकर आंदोलन भी किया था। तब जिला प्रशासन के द्वारा जल्द ही पुल चालू कराने के आश्वासन पर धरना खत्म किया गया था। लेकिन जिला प्रशासन की हठधर्मिता और मनमानी के चलते तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी पुल चालू नही कराया जा सका।

ज्ञापन देने वाले मिर्जापुर के कमलेश यादव ने बताया कि अभी तक कोलाघाट का पुल चालू न होने पर अब क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों और सैकड़ो ग्रामीणों ने यह तय किया है कि अगर आगामी 17 जुलाई तक पुल चालू नही किया गया तो 17 जुलाई से सभी आंदोलनकारी दोबारा से आमरण अनशन और जिला प्रशासन से आर पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर होंगे।

एसडीएम कलान को ज्ञापन देने बालों में जिला पंचायत सदस्य राम कुमार राठौर, जिला पंचायत सदस्य रवीश पाल कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य अनिरुद्ध यादव दीपक, आम आदमी पार्टी की प्रदेश महिला सचिव तारा यादव, मोहित शर्मा, दीपक नंदवंशी, विष्णु दत्त दिवेदी, अंकित यादव, चौधरी ओमेंद्र यादव, गिरंद कुशवाहा, गुड्डू वर्मा, चौधरी विनोद यादव, कौशल यादव, राम चंद्र शाक्य, नरेंद्र यादव, ओम शरण यादव, ओमपाल सिंह यादव, मुकेश यादव, विवेक यादव, सुरेंद्र सिंह यादव, उमेश सिंह भदौरिया, अमित कुमार, योगेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement